Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में पूर्वी चम्पारण जिले में विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में पूर्वी चम्पारण जिले में विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में पूर्वी चम्पारण जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने मोतिहारी के महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने टाटा टेक के सहयोग से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और छात्राओं से जानकारी ली। छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमलोगों को इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से काफी फायदा हो रहा है तथा बहुत कुछ सीखने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ठीक से प्रशिक्षण लें, पढ़ाई करें और रोजगार प्राप्त करें।

जिले के लिये 34 करोड़ रुपये की 40 योजनाओं का शिलान्यास एवं 138 करोड़ रुपये की 30 योजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर पूर्वी चम्पारण जिले के लिए 34 करोड़ रुपये की 40 योजनाओं का शिलान्यास एवं 138 करोड़ रुपये की 30 योजनाओं का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लघु उद्यमी योजना तथा बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति से लाभ प्राप्त कर रहे उद्यमियों के उत्पादों को देखा और उनकी सराहना की। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से बातचीत करते हुये कहा कि आप सब स्वरोजगार कर रहे हैं, यह बहुत खुशी की बात है। हमलोग चाहते हैं कि आपलोग आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।

जीविका दीदियों के स्टॉल का किया निरीक्षण, जीविका स्वयं सहायता समूहों को 370 करोड़ रूपये का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि, खाद्य पदार्थ एवं अन्य निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने 27 हजार 429 जीविका स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंक लिंकेज के माध्यम से आर्थिक सहायता हेतु 370 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से कहा कि आप लोग अच्छा काम कर रही हैं। हमलोग यही चाहते हैं कि आपलोग तरक्की करें और आगे बढ़ें।

धनौती नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने ग्राम मजुराहों में मोतिहारी शहर को कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल सह पहुंच पथ का जायजा लिया। जायजा के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे जल्द पूर्ण करें, इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।

विराट रामायण मंदिर का किया निरीक्षण, सबसे बड़े शिवलिंग की की पूजा अर्चना 

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्वी चम्पारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के प्रगति कार्य का जायजा लिया तथा सहस्रलिंगम पूजन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर का भ्रमण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के सचिव कौशल किशोर, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढे :  समृद्दि यात्रा में बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार में रोजगार के लिए उद्योग और डिफेंस कॉरिडोर की होगी स्थापना

Commercial Advertisment

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में बिल्डिंग बायलॉज बदला तो घट...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में नई भवन उपविधि 2026 लागू होने से राजधानी पटना में आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने...

Bihar Building Bylaws 2026: अब नक्शे के लिए नहीं लगाने होंगे...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में मकान बनाने से लेकर बड़े व्यावसायिक भवनों के निर्माण तक की प्रक्रिया में बड़े बदलाव होने जा रहे...