Ranchi Crime News: पिस्कामोड़ गोलीकांड का  बड़ा खुलासा, जमीन विवाद बना वजह,संजय पांडेय सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रांची के पिस्कामोड़ गोलीकांड में संजय पांडेय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार। तीन एकड़ जमीन के लेनदेन विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है।


Ranchi Crime News रांची: पिस्कामोड़ स्थित तेल मील गली के पास शनिवार देर रात हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजय पांडेय सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विकास सिंह और आकाश सिंह के बयान पर पंडरा में दिये गये आवेदन के आधार पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में संजय पांडेय और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हथियार भी जब्त किया है। साथ ही संजय पांडेय की स्कार्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।

Ranchi Crime News:तीन एकड़ जमीन का विवाद बना गोलीबारी की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना सुकुरहुटू इलाके में स्थित करीब तीन एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री और रुपये के बंटवारे से जुड़े विवाद का नतीजा है। जमीन के लेनदेन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी, जो अंततः हिंसक झड़प और गोलीबारी में बदल गई।

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।


हाल के वर्षों में जमीन विवाद से जुड़ी बड़ी हत्याएं

30 मई 2022: रातू रोड में कमलभूषण की हत्या
27 जुलाई 2021: जमीन विवाद में अधिवक्ता मनोज झा की हत्या
09 दिसंबर 2019: सिविल कोर्ट रांची के अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह की हत्या
26 जुलाई 2023: सीपीआइ नेता सुभाष मुंडा की हत्या
01 अगस्त 2024: कांके चांदनी चौक के पास राजेश मुंडा की हत्या
15 दिसंबर 2024: उलिहातू निवासी मधुसूदन की हत्या
11 अप्रैल 2025: कांके में अनिल टाइगर की हत्या
19 अक्तूबर 2025: कांके में विजय नाग की हत्या


Key Highlights

पिस्कामोड़ गोलीकांड में संजय पांडेय सहित चार आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के पास से हथियार और स्कार्पियो वाहन जब्त

तीन एकड़ जमीन के लेनदेन विवाद से जुड़ा मामला

घायल आकाश और विकास का रिम्स में इलाज जारी

सोमवार को रांची पुलिस द्वारा पूरे मामले का खुलासा संभव


 Ranchi Crime News:रिम्स में चल रहा आकाश और विकास का इलाज

घटना के बाद घायल आकाश सिंह और विकास सिंह को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार जारी है। पंडरा पुलिस कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम रिम्स पहुंची और दोनों घायलों का बयान दर्ज किया। इसी बयान के आधार पर संजय पांडेय गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को जांच के दौरान कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

 Ranchi Crime News:सोमवार को रांची पुलिस करेगी खुलासा

इस पूरे मामले को लेकर पारस राणा ने बताया कि घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मामला गैंगवार से जुड़ा है या नहीं। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और सोमवार को मामले का विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img