Piska Mor Firing Case: Ranchi में गोलीबारी कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल से पकड़ा गया रवि यादव

Piska Mor Firing Case रांची के पिस्कामोड़ गोलीबारी मामले में पंडरा पुलिस ने घायल आरोपी रवि यादव को अस्पताल से गिरफ्तार किया. जमीन सौदे के विवाद में हुई थी फायरिंग.


Piska Mor Firing Case रांची: पिस्कामोड़ स्थित तेल मिल गली के पास हुई गोलीबारी के मामले में पंडरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शुक्रवार को आर्किड अस्पताल से रवि यादव को गिरफ्तार किया है, जो इस फायरिंग कांड का आरोपी है. रवि यादव अपने ही साथियों की गोली से घायल हो गया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था.

Piska Mor Firing Case:संजय पांडेय गिरोह का सदस्य है आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रवि यादव शाहदेव नगर का निवासी है और कुख्यात गिरोह सरगना संजय पांडेय के गुट से जुड़ा हुआ है. इस मामले में रांची पुलिस पहले ही 18 जनवरी को संजय पांडेय समेत उसके गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए थे.


Key Highlights

  • पिस्कामोड़ गोलीबारी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

  • घायल रवि यादव को आर्किड अस्पताल से पकड़ा गया

  • आरोपी संजय पांडेय गिरोह का सदस्य

  • जमीन सौदे के 55 लाख रुपये को लेकर हुआ था विवाद

  • घटना में दोनों गुटों के तीन लोग हुए थे घायल


Piska Mor Firing Case:जमीन सौदे के विवाद में हुई थी गोलीबारी

गौरतलब है कि 17 जनवरी की रात करीब नौ बजे तेल मिल गली के पास दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी. यह घटना जमीन बिक्री से जुड़े पैसों को लेकर चल रही बैठक के दौरान विवाद के बाद हुई. पुलिस के मुताबिक रिंग रोड के सुकुरहट्ट मनातू स्थित करीब तीन एकड़ जमीन में से 36 डिसमिल जमीन की बिक्री के 55 लाख रुपये को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था.

Piska Mor Firing Case:तीन लोग हुए थे घायल

गोलीबारी की इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए थे. एक गुट की ओर से आकाश सिंह और विकास सिंह को गोली लगी थी, जबकि दूसरे गुट का सदस्य रवि यादव भी घायल हुआ था. पुलिस का कहना है कि विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्ष बातचीत करना चाह रहे थे, लेकिन बहस बढ़ने के बाद मामला हिंसक हो गया और फायरिंग शुरू हो गई.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...