गयाजी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट के बीच CISF की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे चिली के नागरिक के बैग से मिला हाईटेक GPS ट्रैकर

गयाजी : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गया पर सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। यह यात्री गयाजी से बैंकॉक जाने वाली थाई एयरवेज की फ्लाइट में सवार होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। उड़ान से पहले प्रस्थान गेट पर की होने वाली सघन जांच में उसके बैग से संदिग्ध उपकरण बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह उपकरण अत्याधुनिक जीपीएस ट्रैकर है, जिसे बिना किसी वैध अनुमति या दस्तावेज के ले जाया जा रहा था। इसके बाद सीआईएसएफ ने यात्री को हिरासत में लेकर जिला पुलिस के हवाले कर दिया।

चिली का नागरिक बेसली एंड्रेस फरफान थाई एयरवेज की उड़ान संख्या टीजी-328 से गयाजी से बैंकॉक के लिए रवाना होने वाला था

जानकारी के अनुसार, चिली का नागरिक बेसली एंड्रेस फरफान थाई एयरवेज की उड़ान संख्या टीजी-328 से गयाजी से बैंकॉक के लिए रवाना होने वाला था। तय समय पर वह एयरपोर्ट पहुंचा और चेक-इन प्रक्रिया के बाद प्रस्थान गेट की ओर बढ़ा। इसी दौरान सीआईएसएफ की नियमित सुरक्षा जांच में उसके सामान को एक्स-रे मशीन से स्कैन किया गया। स्कैनिंग के दौरान बैग के भीतर कुछ संदिग्ध उपकरण नजर आए।

Gaya Airport 1 1 22Scope News

शक के आधार पर CISF ने यात्री के बैग की फिजिकल जांच की गई

आपको बता दें कि शक के आधार पर सीआईएसएफ ने यात्री के बैग की फिजिकल जांच की गई। जांच में बैग से एक अति आधुनिक गर्मिन कंपनी का जीपीएस ट्रैकर बरामद हुआ। जब अधिकारियों ने यात्री से इस उपकरण को ले जाने से संबंधित वैध अनुमति पत्र, आधिकारिक दस्तावेज या किसी सरकारी एजेंसी की मंजूरी के कागजात मांगे, तो वह कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान वह इस बात का भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया कि वह जीपीएस ट्रैकर को किस उद्देश्य से अपने साथ ले जा रहा था।

Gaya Airport 2 1 22Scope News

ऐसे उपकरणों का दुरुपयोग सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा पैदा कर सकता है – CISF

सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार, विमानन सुरक्षा नियमों के तहत बिना अनुमति इस प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक और ट्रैकिंग उपकरणों को अंतरराष्ट्रीय उड़ान में ले जाना प्रतिबंधित है। ऐसे उपकरणों का दुरुपयोग सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसी कारण इसे सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ ने तुरंत इसकी सूचना जिला पुलिस और स्थानीय मगध मेडिकल थाना को दी।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस एयरपोर्ट पहुंची

सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस एयरपोर्ट पहुंची। प्रारंभिक जांच और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीआईएसएफ ने हिरासत में लिए गए चिली के नागरिक को जिला पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि जीपीएस ट्रैकर का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था और इसके पीछे कोई संदिग्ध मंशा तो नहीं थी।

Gaya Airport 3 22Scope News

CISF द्वारा एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया था – कार्यवाहक निदेशक अवधेश कुमार

इस पूरे मामले पर गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के कार्यवाहक निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ द्वारा एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया था, जिसे बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्री के पास से जीपीएस ट्रैकर बरामद हुआ था और सीआईएसएफ ने प्रारंभिक पूछताछ की है। अब जिला पुलिस आगे की जांच कर रही है। एयरपोर्ट पर हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को देखते हुए गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच और सख्त की गई है।

यह भी पढ़े : गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पटना DRI की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...