सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, दिए कई निर्देश

गिरिडीह : सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, दिए कई निर्देश- गिरिडीह नगर थाना की ओर से रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक नगर भवन में की गई. जिसमें शांति समिति के सदस्य, अखाड़ा लाइसेंस धारी, वार्ड पार्षद समेत पुलिस प्रशासन के कई लोग शामिल हुए. बैठक में सरहुल और रामनवमी के पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खालखो ने बताया की 6ः00 बजे शाम तक ही धार्मिक जुलूस का आयोजन किया जाएगा. सरकार के गाइडलाइन के अनुसार रिकॉर्डेड म्यूजिक, डीजे बजाने पर रोक रहेगी.

बैठक में निर्णय लिया गया कि फोटोग्राफर को तैनात किया जायेगा, जो वीडियोग्राफी करेंगे. ताकि असामाजिक तत्वों नजर रखी जा सके. वहीं डीएसपी संजय राणा ने कहा रामनवमी पर्व के जुलूस में 100-100 के ग्रुप में श्रद्धालु निकल सकते हैं, तथा जहां सभी का मिलान होगा वहां 1000 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं होंगे. सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी. कोई भी भड़काऊ पोस्ट या भ्रामक अफवाह फैलाएगा तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हर साल लोगों का सहयोग मिलता रहा है और इस बार भी मिलेगा.

रिपोर्ट : चांद

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...