Urban Bank भर्ती घोटाला: फर्जी तरीके से नियुक्त 17 Railway कर्मचारी बर्खास्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप

अर्बन बैंक में अवैध भर्ती का खुलासा. फर्जी तरीके से नियुक्त 17 Railway कर्मियों को बर्खास्त किया गया. पूर्व निदेशकों पर गंभीर आरोप.


Urban Bank भर्ती घोटाला बोकारो: रेलवे कर्मचारी को-ऑपरेटिव सोसाइटी अर्बन बैंक में फर्जी तरीके से नियुक्त किए गए 17 रेलकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई ईस्ट सेंट्रल, ईस्ट कोस्ट और साउथ ईस्टर्न रेलवे कर्मचारी को-ऑपरेटिव सोसाइटी में वर्ष 2023 में हुई अवैध बहाली को लेकर की गई है. बर्खास्तगी का आदेश रेलवे सेंट्रल को-ऑपरेटिव सोसाइटी के डिप्टी चीफ मैनेजर की ओर से जारी किया गया.

Urban Bank भर्ती घोटाला: इन 17 कर्मचारियों की हुई बर्खास्तगी

बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में किशन कुमार सहिस, निखिल बाउरी, गुडला वंशी कुमार, शेखर नसीर, सुमित लालपुरी, जी नरेश, प्रशांत कुमार यादव, अर्णव गुप्ता, शौविक घोष, अभिषेक मंगराज, ऋषभ पटसानी, हंस कुमार, संतोष मेसराम, जय कुमार गौराई, स्वरुप कुमार मंडल, शैलेंद्र कुमार सिंह और मदन मोहन दुर्गा शामिल हैं. इन सभी को अलग-अलग रेल मंडलों रांची, आद्रा, खड़गपुर समेत अन्य स्थानों पर पोस्टिंग दी गई थी.


Key Highlights

  • अर्बन बैंक में फर्जी भर्ती का मामला उजागर

  • 17 रेलवे कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया

  • पूर्व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पर अवैध बहाली के आरोप

  • हाईकोर्ट और रजिस्ट्रार के आदेश की अनदेखी का मामला

  • भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा


Urban Bank भर्ती घोटाला: पूर्व निदेशकों पर गंभीर आरोप

मामला वर्ष 2023 का है. आरोप है कि तत्कालीन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नियमों को दरकिनार करते हुए पिछले दरवाजे से रिश्तेदारों और घरों में काम करने वाले लोगों की रेलवे ग्रुप डी में बहाली कर दी थी. जबकि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का कार्यकाल वर्ष 2015 में ही समाप्त हो चुका था. इसके बाद सेंट्रल रजिस्ट्रार और मुंबई हाईकोर्ट ने नीतिगत निर्णय लेने और किसी भी तरह की बहाली पर रोक लगा दी थी. इसके बावजूद 17 लोगों की नियुक्ति कर दी गई.

Urban Bank भर्ती घोटाला: कारण बताओ नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

अर्बन बैंक के चेयरमैन एसपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद सभी 17 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई. यह फैसला हाईकोर्ट और को-ऑपरेटिव सोसाइटी रजिस्ट्रार नई दिल्ली के आदेशों के अनुरूप लिया गया है.

Urban Bank भर्ती घोटाला: भ्रष्टाचार पर सख्त रुख

अर्बन बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में समझौता नहीं किया जाएगा. नियमों की अनदेखी कर की गई नियुक्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इस फैसले को को-ऑपरेटिव संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img