मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश को पुलिस ने दबोचा

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती मांग डाली। लेकिन पुलिस की तेजी और प्लानिंग के आगे अपराधियों की पूरी साजिश धरी की धरी रह गई। घटना नौ मई की है। मदनपुर निवासी रामदत्त मेहता ने सदर थाना पहुंचकर बताया कि उनका बेटा मनोहर कुमार और दामाद करण कुमार मेडिकल कॉलेज से दवा और रिपोर्ट लेकर घर लौट रहे थे। तभी कॉलेज चौक के पास दोनों को अगवा कर लिया गया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने इस घटना की पूरी जानकारी दी।

अपहरण के बाद अपराधियों ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन से ही परिजनों को कॉल कर मोटी रकम की फिरौती मांगी

अपहरण के बाद अपराधियों ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन से ही परिजनों को कॉल कर मोटी रकम की फिरौती मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई। तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। इसी बीच अपराधियों ने परिजनों को फिरौती लेकर कॉलेज चौक स्थित सिटी कार्ट मॉल के पास बुलाया। पुलिस पहले से ही सादी वर्दी में मौके पर तैनात थी। जैसे ही एक बदमाश अपहृत करण कुमार को लेकर पैसे लेने पहुंचा, पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिरखी निवासी ज्योतिष कुमार के रूप में हुई। करण कुमार को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

Madhepura Police 1 22Scope News

पुलिस ने स्कूल के पास एक चाय दुकान से दूसरे अपहृत मनोहर कुमार को भी सकुशल बरामद कर लिया

इसके बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने किरण पब्लिक स्कूल के पास एक चाय दुकान से दूसरे अपहृत मनोहर कुमार को भी सकुशल बरामद कर लिया। मामले में शामिल दूसरा आरोपी सोनू कुमार भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, सोनू कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी लूट और शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। इस सफल ऑपरेशन में सदर थाना पुलिस और टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली है।

Madhepura Police 22Scope News

यह भी पढ़े : कैमूर में ‘ब्लू सूटकेश मर्डर’ से सनसनी, दुर्गावती नदी से युवक व बच्चे के कटे शव बरामद

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img