अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं सभी चौक- चौराहे पर कचरा दुकान के सामने अधिक हो जाने के कारण सभी दुकानदार परेशान हैं। सफाईकर्मी अखिलेश्वर कुमार, राकेश मेस्तर, बिंदेश्वर मलिक, जोगिंदर मलिक, बेबी देवी, मालती देवी और सोनी देवी ने बताया कि समय पर सभी सफाईकर्मी सफाई का काम करते हैं लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलता है। पीएफ नहीं कटता है। सफाई कर्मियों से 16 घंटा से 18 घंटा काम लिया जाता है।

नगर पंचायत में कुल 63 सफाई कर्मी काम करते हैं

वहीं नगर पंचायत में कुल 63 सफाईकर्मी काम करते हैं। उसके पास काम करने का कोई पुख्ता साबूत नहीं है। 18 हजार तनख्वाह के बदले 11,340 रुपया सफाई कर्मियों को मिलता है। जिससे नाराज होकर सभी सफाईकर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर झाड़ू रखकर हड़ताल किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया कि मार्च क्लोजिंग को लेकर एक महीने का वेतन अभी नहीं मिला है। वहीं नगर पंचायत या नगर परिषद में जितने भी सफाईकर्मी का जो साधन मिलता है यहां भी सभी साधन सभी सफाईकर्मी को मिलेगा।

Sanitation Workers 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का पुतला दहन

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...

एक्शन में ‘सम्राट’ सरकार, बिहार में 16 IPS का तबादला, मगध...

पटना : मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। बिहार में अब 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया...

कैमूर में ‘ब्लू सूटकेश मर्डर’ से सनसनी, दुर्गावती नदी से युवक...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई। जब चौरसिया पुल के नीचे दुर्गावती नदी से...

कभी पिछड़ी थीं ये पंचायतें, आज बन गईं विकास की पहचान

पटना : स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDGS) को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में बिहार की कुछ पंचायतों ने उत्कृष्ट उदाहरण पेश...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img