पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का पुतला दहन

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया और ‘सम्राट चौधरी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर युवाओं और छात्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना था कि सरकार रोजगार देने की बात तो करती है, लेकिन जब युवा नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर उतरते हैं तो पुलिस के जरिए उन पर लाठीचार्ज कराया जाता है।

बिहार में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं – माले नेताओं व छात्र

माले नेताओं और छात्रों ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से जल्द TRE-4 बहाली प्रक्रिया शुरू करने और युवाओं को रोजगार देने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।

Samrat Putla 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : एक्शन में ‘सम्राट’ सरकार, बिहार में 16 IPS का तबादला, मगध रेंज के IG बने विकास वैभव

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...