Advertisment

गयाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार शुरू हुई पिंक बस की शुरुआत, CCTV व सेनेटरी पैड बॉक्स

गयाजी : बिहार सरकार के परिवहन विभाग के द्वारा गया इंजीनियरिंग कॉलेज से पिंक बस की शुरुआत की गई है। इस पिंक बस की शुरुआत होने से गया इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं के लिए काफी सहूलियत होगी। इसका शुभारंभ गयाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में परिवहन विभाग के डीटीओ, बिहार राज्य पथ परिवहन के आरएम और गया इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पिंक बस में सीसीटीवी, सेनेटरी पैड बॉक्स, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग व्यवस्था किया गया है

आपको बता दें कि इस पिंक बस में सीसीटीवी, सेनेटरी पैड बॉक्स, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग व्यवस्था किया गया है। वहीं इस पिंक बस में महिला कंडक्टर भी मौजूद है। जबकि आने वाले दिनों में इस पिंक बस में महिला ड्राइवर की भी बहाली की जाएगी।

Gaya Pink Bus 1 22Scope News

बिहार का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज है जहां पिंक बस की शुरुआत हुई है

बिहार का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज है जहां पिंक बस की शुरुआत हुई है। यह बस गया सरकारी बस स्टैंड से होते हुए विभिन्न मुख्य सडक मार्ग होते हुए गया से 17 किलोमीटर दूर गया। इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेगी और फिर यह आगे खिजरसराय तक इस बस की सेवा डी जाएगी। इस पिंक बस में छात्राओं के साथ-साथ आम महिलाएं भी सफर कर सकेगी। पिंक बस का किराया भी काफी कम है।

Gaya Pink Bus 2 22Scope News

गयाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में लगभग 400 से ज्यादा छात्राएं पढ़ रही है

आपको बता दें कि गयाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में लगभग 400 से ज्यादा छात्राएं पढ़ रही है। पहले छात्रों को गया आने के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ता था क्योंकि यह गया शहर से काफी दूर है। ऐसे में ज्यादा भाड़ा देख कर छात्राओं को गया आना पड़ता था और कॉलेज जाना पड़ता है। लेकिन अब काफी राहत मिलेगी।

Gaya Pink Bus 22Scope News

यह भी पढ़े : पिंक बस लिख रही महिला सशक्तिकरण की गाथा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...