रामगढ़ में यूजीसी कानून के खिलाफ युवाओं का उबाल, सड़कों पर उतरा गुस्सा

रामगढ़ में यूजीसी कानून के खिलाफ युवाओं का उबाल, सड़कों पर उतरा गुस्सा

कैमूर : जिले के रामगढ़ नगर में यूजीसी कानून के विरोध में युवाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कानून वापस लेने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं ने जोरदार विरोध मार्च निकाला। यह मार्च दुर्गा चौक से शुरू होकर जीबी कॉलेज तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

ug 22Scope News

रामगढ़ बाजार में गूंजा यूजीसी कानून वापस लो का नारा 

रामगढ़ बाजार का माहौल उस समय गरमा गया जब हाथों में तख्तियां और बैनर लिए युवा सड़कों पर उतर आए। “यूजीसी कानून वापस लो” और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि नए यूजीसी कानून से छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की है। युवाओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हालांकि पूरा जुलूस शांतिपूर्ण रहा। सुरक्षा के मद्देनज़र रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर तैनात रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। रामगढ़ में हुआ यह विरोध मार्च साफ संकेत दे रहा है कि यूजीसी कानून को लेकर युवाओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़े : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान को गार्ड ऑफ ऑनर

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...

Ranchi Municipal Corporation: 51 दिन से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

 झारखंड के नगर निकायों में 21 अगस्त से होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस की कई सेवाएं ठप हैं। रांची नगर निगम में अब तक 65...

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...