UGC कानून पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का मोदी सरकार पर ‘देश बांटने’ का आरोप

कैमूर : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) कानून को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कैमूर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सह जिला प्रवेक्षक सुरेश मुखिया बिंद ने वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा सुधार के बजाय समाज में विभाजन की राजनीति कर रही है। उनका आरोप है कि पहले धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाया गया और अब यूजीसी कानून लाकर छात्रों और शिक्षण संस्थानों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है।

यह कानून छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है – सुरेश मुखिया बिंद

कांग्रेस प्रभारी सह जिला प्रवेक्षक सुरेश मुखिया बिंद ने कहा कि यह कानून छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन यूजीसी कानून को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बता दें कि घरना में कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Kaimur Congress 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Big Breaking : UGC के नए नियमों पर SC ने लगाई रोक, CJI बोले- हो सकता है दुरुपयोग

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...