मुख्यमंत्री ने एपिकॉन-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बापू सभागार में आयोजित एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ द एसोसिएशन ऑफ फिजिसियंश ऑफ इंडिया (एपिकॉन)-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को एपिकॉन के आयोजकों द्वारा प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न पुस्तकों का विमोचन भी किया। बापू सभागार में आयोजित सम्मेलन में देश भर के चिकित्सक शामिल हुए हैं।

इस 4 दिवसीय एपिकॉन-2026 आयोजन के दौरान चिकित्सा विज्ञान से जुड़े नवीनतम शोध एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विमर्श होगा

इस चार दिवसीय आयोजन के दौरान चिकित्सा विज्ञान से जुड़े नवीनतम शोध एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विमर्श होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे।

CM Medcine 1 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट में 31 एजेंडों पर मुहर, बिस्मिल्ला खां के नाम पर खुलेगा कॉलेज…

Jharkhand Railway: हटिया-बानो के बीच पहली बार चलेगी Unreserved Special Train,...

 दक्षिण-पूर्व रेलवे हटिया-बानो के बीच 1 सितंबर से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 30 नवंबर तक रोजाना ट्रेन चलेगी, किराया सिर्फ 65 रुपये होगा।Jharkhand Railway...

Jharkhand Rain Alert : रक्षाबंधन पर बारिश के बीच बंधेगी राखी,...

 रक्षाबंधन पर झारखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। रांची समेत कई जिलों में 2 सितंबर तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...