मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तिो का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

Goal 7 22Scope News

CM के साथ दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्री और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरी सहनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष डॉ. रणवीर नंदन, राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायन कुणाल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, साधु-संत, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Nitish N Parishad 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...