मोतिहारी शहर के मेन रोड स्थित एक्शन शोरूम में भीषण आग, सवा करोड़ रुपये का नुकसान

मोतिहारी शहर के मेन रोड स्थित एक्शन शोरूम में भीषण आग, सवा करोड़ रुपये का नुकसान

मोतिहारी : शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड में पानी टंकी के पास स्थित एक्शन शोरूम में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दुकानदार और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में अतिरिक्त संसाधन मंगाए गए और कुल मिलाकर दो छोटी व तीन बड़ी दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक शोरूम और गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

करोड़ों के नुकसान की शिकायत 

घटना के संबंध में शोरूम के मालिक राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि वह रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे।इसी दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि चारों तरफ आग फैल चुकी थी और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे। राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि शोरूम में करीब 25 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था, जबकि उसी दुकान में बने गोदाम में लगभग 75 लाख रुपये का माल मौजूद था। इस तरह कुल मिलाकर करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रारंभिक जांच में सार्ट सर्किट का मामला — अग्निशमन अधिकारी

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग की तीव्रता काफी अधिक थी, जिसके कारण आग बुझाने में समय लगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा, वहीं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए थे। सौभाग्यवश इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़े : कैमूर में SC आयोग का छापा – निरीक्षण में गड़बड़ियों पर अफसरों को नोटिस की चेतावनी

शोहराब आलम की रिपोर्ट

 

Swine Flu Alert: रांची में बच्चों पर भी H1N1 का खतरा,...

रांची में स्वाइन फ्लू बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। रानी अस्पताल में तीन बच्चे भर्ती हैं, जिनमें पांच माह की...

Air India Express Flight Delay: रांची आने वाली तीन उड़ानें लेट,...

रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाली उड़ानें विलंब से पहुंचीं। बेंगलुरु की एक फ्लाइट रद्द...

Vande Bharat Accident: हजारीबाग में ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत,...

 हजारीबाग में रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक्टर के डाला से टकरा गयी। हादसे में ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और करीब 45...