लालजी हीरजी रोड की कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

रांची: राजधानी के मेन रोड स्थित लालजी हीरजी रोड पर मद्रास कैफे के पास एक कमर्शियल बिल्डिंग में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से लगभग एक दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। यह इलाका हार्डवेयर और इलेक्ट्रिकल सामानों का प्रमुख हब है, जहां हर दिन करोड़ों का कारोबार होता है।

घटना में बैटरी और इन्वर्टर की दुकानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि आग से अब तक लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। फिलहाल नुकसान का आकलन जारी है।

दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
आग लगने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लालजी हीरजी रोड का बाजार तंग गलियों में सटा हुआ है, जिससे आग के फैलने का खतरा और बढ़ गया था। गनीमत रही कि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

शॉर्ट सर्किट हो सकता है वजह
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई से आग पर नियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

लालजी हीरजी रोड रांची का व्यस्ततम कमर्शियल इलाका है। अगर आग फैल जाती, तो पूरे बाजार में बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना ने बाजार के सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...