धनबाद में सिंह मेंशन बमबाजी से दहशत, Aman Singh Gang ने ली जिम्मेदारी, व्यापारियों को खुली धमकी

 

धनबाद के सिंह मेंशन पर बम हमला, अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी

प्रेस नोट जारी कर रंगदारी और हत्या की दी धमकी

धनबाद।
झारखंड के धनबाद में एक बार फिर अपराधियों ने खुलेआम कानून को चुनौती दी है। सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन पर रविवार देर रात हुए बम हमले की जिम्मेदारी कुख्यात अमन सिंह गिरोह ने ली है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि पुलिस हाई अलर्ट पर है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खुलेआम धमकी

अमन सिंह गिरोह की ओर से शंकर सिंह नामक व्यक्ति ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बमबाजी की जिम्मेदारी स्वीकार की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिस जमीन पर “अमन भैया का खून गिरा है”, वहां अब किसी को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। धमकी भरे बयान में धनबाद को “शमशान” बनाने तक की बात कही गई है और चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है।

व्यापारियों को रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी

प्रेस नोट में धनबाद के व्यापारियों को सीधे तौर पर धमकाया गया है। गिरोह की ओर से कहा गया है कि सभी कारोबारियों को रंगदारी देनी होगी। बयान में कुछ नामों का जिक्र करते हुए यह भी दावा किया गया है कि विरोध करने वालों के ठिकानों पर पहले ही हमला किया जा चुका है। इस धमकी के बाद व्यापारिक समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल है।

दो बम धमाकों से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच अपराधियों ने सिंह मेंशन पर दो बम फेंके। एक बम मुख्य गेट के भीतर और दूसरा गेट के बाहर विस्फोटित हुआ। तेज धमाकों से आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। विस्फोट स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...