धनबाद : डॉक्टर समीर कुमार धनबाद लौट आए हैं.
उन्होंने बैंक मोड़ के मटकुरिया स्थित अपने सुयश क्लीनिक में बैठना शुरू कर दिया है.
डॉक्टर समीर धनबाद पहुंच कर पहले की तरह अपने क्लीनिक में सेवा देने लगे हैं.
डॉक्टर समीर कुमार को जेल में बंद शूटर अमन सिंह के द्वारा
रंगदारी मांगे जाने व धमकी के भय से बीते 3 मई को धनबाद छोड़ दिए थे.
जब पुलिस द्वारा अमन सिंह के रंगदारी मांगने वाले गुर्गाें को सलाखों के पीछे डाले जाने
और धनबाद पुलिस की सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद फिर से धनबाद लौट आए हैं
धनबाद एसएसपी से मिले डॉक्टर समीर
डॉक्टर समीर ने कहा कि पुलिस से लगातार बात हो रही थी. पुलिस के द्वारा सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया गया. इसके बाद ही वे लौटे. लौटने पर वे एसएसपी से मिले. 19 मई से रेगूलर क्लीनिक में योगदान दे रहें है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की.
आम हो या खास सभी को दी जाएगी सुरक्षा
इधर, एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि डॉक्टर समीर को जैसी सुरक्षा की जरूरत होगी, उन्हें दी जाएगी. कहा कि धनबाद में कोई भी असुरक्षित महसूस करता है, तो पुलिस से संपर्क करे. सभी को सुरक्षा दी जाएगी. कहा कि आम हो या खास सभी की सुरक्षा का ध्यान रखना पुलिस का काम है.
रंगदारी मांगने वाले अमन सिंह के चार गुर्गे गिरफ्तार
शूटर अमन सिंह के चार गुर्गों को गिरफ्तार कर धनबाद पुलिस ने प्रसिद्ध सर्जन डॉ समीर कुमार से रंगदारी मांगने के मामले का उद्भेदन किया. पुलिस ने गोविंदपुर से अमन सिंह के परिचित यूपी के
आजमगढ़ निवासी वीरबहादुर सिंह उर्फ वीरू, झरिया ऐना इस्लामपुर से बंटी खान, कोलकाता तिलजला निवासी सिराजुद्दीन और गोविंदपुर गायडहरा निवासी इलियास अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने चार मोबाइल भी जब्त किया है, जिससे डॉ समीर को फोन और वाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी गयी थी.
रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल
Highlights







