कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह हत्याकांड का नामजद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, खुले कई राज

पलामू : कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह हत्याकांड का नामजद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, खुले कई राज- गैंगस्टर

डब्लू सिंह का भाई छोटू सिंह ने पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि

छोटू सिंह कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है.

बता दें कि कुणाल सिंह की हत्या 3 जून 2020 को

मेदिनीनगर में गैंगस्टर डब्लू सिंह गिरोह द्वारा की गई थी.

आत्मसमर्पण के बाद से ही पलामू पुलिस छोटू सिंह से पूछताछ कर रही है.

कुणाल सिंह के हत्या में नामजद होने के बाद से ही छोटू सिंह फरार चल रहा था.

वो गिरफ्तारी के डर से रांची, दिल्ली और बेंगलुरु में रहता था.

फुलांग का रहने वाला है छोटू सिंह

पलामू पुलिस छोटू सिंह की तलाश में कर रही थी. उसके खिलाफ पुलिस ने हाल ही में इश्तेहार भी चिपकाया था. छोटू सिंह पर कई अपराधी कांड भी दर्ज है. कुछ कांडों में वह जेल भी जा चुका है. कुणाल सिंह हत्याकांड में अब तक 13 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. छोटू सिंह लेस्लीगंज थाना के फुलांग का रहने वाला है.

2 जून 2020 को कुणाल सिंह की हत्या

गोविंद सिंह को सार्वजनिक कर उसके सरेंडर करने की जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी अरूण कुमार महथा ने बताया कि गत 2 जून 2020 को अपराधकर्मी कुणाल सिंह की हत्या अपराधिक गैंग कुख्यात डब्ल्यू सिंह गिरोह द्वारा की गयी थी, जिसमें डब्लू सिंह गैंग के कई नामजद समेत उसका भाई गोविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह भी कांड का नामजद आरोपी था.

अब तक 13 आरोपियों को भेजा जा चुका जेल

इसके विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया था. इश्तेहार को उसके लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग गांव में स्थित उसके घर पर चिपकाया गया था. अचानक 12 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक के समक्ष उसने आत्मसमर्पण किया. अस्वस्थ रहने के कारण फरार रहने की बात बतायी है. यह पूर्व में कई आपराधिक कांडों में जेल जा चुका है और शस्त्र अधिनियम के केस में उसे सजा भी हुई थी. उन्होंने बताया कि कुणाल सिंह हत्याकांड में अब तक 13 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है.

रिपोर्ट: शशिकांत ओझा

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...