तेजस्वी के चोट पर रोहिणी का कमेंट, लिखा- जिस्मानी जख्म से भी दर्द होता है, मगर चोट जब दिल पर लगती है…

पटना : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत आज यानी दो फरवरी से हुई है। सत्र के पहले दिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सह विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जब व्हीलचेयर पर पहुंचे तो सभी हैरान रह गए। पता चला कि तेजस्वी के पैर के अंगूठे में चोट लगी है और यही कारण है कि उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी इसलिए उन्होंने व्हीलचेयर का सहारा लिया। अब तस्वीर सामने आने के बाद उनकी बड़ी बहन व छपरा लोकसभा सीट से 2024 के उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

तेजस्वी के चोट पर रोहिणी का कमेंट – ‘चोट जब दिल पर लगती है दर्द…’

हालांकि पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने कहीं भी तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया है, लेकिन निशाना कहीं न कहीं उधर ही है। क्योंकि पहले भी वो इशारों-इशारों में कई बातें एक्स के जरिए कह चुकी हैं। अब तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि जिस्मानी जख्म से भी दर्द होता है, मगर चोट जब दिल पर लगती है दर्द बेइंतेहा होता है…।

यह भी पढ़े : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र : राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा- सरकार का शुरू से ही शिक्षा पर ध्यान

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...