Advertisment

गयाजी के नक्सलग्रस्त कोठी के शोएब खान का यूएई की टीम मे हुआ चयन, T20 वर्ल्ड कप में दिखेगा जलवा

गयाजी के नक्सलग्रस्त कोठी के Shoaib का UAE की टीम मे हुआ चयन, T20 World Cup में दिखेगा जलवा

गयाजी : बिहार के गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र और गया मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर इमामगंज प्रखंड के कोठी गांव निवासी आदिल खान उर्फ जुगनू खान के 27 वर्षीय बेटे शोएब खान का यूएई की T20 विश्व कप मे चयन हुआ है। शोएब खान के कोठी गांव मे खुशी का माहौल है पिता जुगनू खान, मां रेशमा खान समेत परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश है।

बड़े भाई अल्तमस खान ने बताया कि शोएब खान शुरुआती ज्ञान भारती बोधगया से मैट्रिक, जामिया मिलिया स्कूल नई दिल्ली से इंटरमीडिएट और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय स्नातक किया। उन्होंने वर्ष 2014 में महज 16 वर्ष की उम्र में जामिया मिलिया से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शोएब ने गया जिले की ओर से बिहार रणजी टीम के लिए भी कैंप किया है लेकिन कोरोना काल के बाद वे दुबई चले गए जहां लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर अक्टूबर 2025 में यूएई की वनडे टीम में उनका चयन हुआ। इसके बाद नवंबर 2025 में उन्हें T20 में जगह मिली, एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट के दौरान कतर मे खेलते हुए शोएब खान ने भारत के खिलाफ 63 रनों की शानदार पारी खेल कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

T20 वर्ल्ड कप में 10 फरवरी को न्यूजीलैंड की टीम से होगी भिड़ंत

क्रिकेटर शोएब खान के पिता आदिल खान उर्फ जुगनू खान साधारण किसान है। नक्सल प्रभावित गांव में रहते हुए उन्होंने शिक्षा और खेल को बढ़ावा दिया यही कारण है कि आज जुगनू की रोशनी से बेटा दुबई में चमक रहा है। आज खुद के मेहनत से वह एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। बचपन से क्रिकेट खेलने का शौकीन था पिता को लगा था कि बेटा क्रिकेटर बनेगा 5 साल की उम्र से हुआ क्रिकेट खेलने लगा।

बिहार रणजी टीम में खेलने का था सपना

बड़े भाई अल्तमस खान बताते हैं कि शोएब का सपना था भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेले लेकिन यह सपना पूरा नहीं हुआ। 2019 में बिहार रणजी टीम के जगह नहीं मिलने के बाद शोएब क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था क्योंकि उन्होंने बिहार में शामिल होने का बहुत प्रयास किया था। कोरोना कल में ही दुबई में 2021 में क्रिकेट खेलने की वैकेंसी निकली जहां उन्होंने अप्लाई किया और उनका सिलेक्शन हुआ।

अच्छे प्रदर्शन के कारण कई बार पुरस्कृत

दुबई में होने वाली ILT 20 इंटरनेशनल लीग टूर्नामेंट में तबाही मचा दी थी इसके बाद अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें यूएई टीम में जगह मिली। वह बैट्समैन के साथ-साथ एक अच्छे ऑलराउंडर भी है। अच्छी बैटिंग बेहतरीन फील्डिंग के लिए अमीरेट्स क्रिकेट बोर्ड से सम्मान मिला 2024 और 2025 में प्लेयर ऑफ द मैच ऑफ बेस्ट फील्डर टूर्नामेंट का भी अवार्ड मिला था।

वही शोएब खान ने भी गया और बिहार वासियों के लिए संदेश भेजा है उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं इसके लिए हमने बहुत मेहनत की और आप सबों से दुआ है कि मैं आगे और अच्छा खेलूं।

ये भी पढ़े :  मधेपुरा बीपी मंडल Engineering College में छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों का प्रबंधन पर आरोप

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...