Advertisement
Advertisement

शोएब अख्तर के टूटे दिल पर शमी का बाउंसर

इंग्लैंड के हाथ पाकिस्तान के पिटते ही सोशल मीडिया पर ‘वार’ शुरू

रांची : शोएब अख्तर के टूटे दिल पर मोहम्मद शमी ने बाउंसर दागा तो बीच में उड़ता

तीर पकड़ने शाहिद अफरीदी कूद पड़े. मोहम्मद शमी के इस बाउंसर पर पूरे पाकिस्तान में बवाल मचा है.

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के हाथ पाकिस्तान के पिटते ही सोशल मीडिया पर

‘वार’ शुरू हो गया. इस ‘वार’ में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट दिग्गज भी शामिल हो गए.

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस ‘वार’ की है वह है रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर

और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बीच चले ‘ट्विटर वार’ की.

cricket1 22Scope News

हार पर शोएब अख्तर ने किया ये ट्वीट

दरअसल फाइनल में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान के पराजित होने के बाद शोएब अख्तर ने एक

ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने कुछ लिखा तो नहीं था बस एक टूटा दिल पोस्ट किया. स्वाभाविक तौर

पर पाकिस्तान की हार से शोएब दुखी थे और ये पाकिस्तानियों के लिए दिल टूटने जैसी ही बात थी.

cricket 1 22Scope News

शमी के बाउंसर पर कराह उठा पाकिस्तान

अख्तर के इस ट्वीट का जवाब भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिया.

शमी ने रिप्लाई दिया ‘सॉरी ब्रदर’ इसे कर्म कहते हैं. ट्विटर पर शमी का यह बाउंसर बिल्कुल

सटीक निशाने पर लगा और एक साथ पूरा पाकिस्तान कराह उठा.

मोहम्मद शमी के ‘करमा’ वाली ट्वीट का जवाब देने के लिए शोएब अख्तर को भारत के

प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर हर्ष भोगले के ट्वीट का सहारा लेना पड़ा.

हर्ष भोगले ने अपने ट्वीट में लिखा है ‘पाकिस्तान को क्रेडिट. कुछ ही टीमें होंगी

जिन्होंने 137 रनों का टारगेट डिफेंड किया. बेस्ट बॉलिंग टीम.’

हर्ष भोगले के ट्वीट को शेयर कर शोएब अख्तर ने शमी को जवाब दिया.

उन्होंने हर्ष भोगले के ट्वीट में लिखे शब्दों का समर्थन करते हुए लिखा ‘और क्या’ आप इसे समझदारी वाला ट्वीट कहेंगे.

cricket12 22Scope News

क्रिकेट प्रशंसक बोले- बुरा लगा ना शोएब अख्तर

अब इन सब के बाद भारत के क्रिकेट प्रशंसक शोएब अख्तर से कहना चाहते हैं,

बुरा लगा ना शोएब अख्तर बुरा सभी को लगता है. जब आपने इंडियन टीम की हार पर

भद्दे तरीके से तंज किया था तब भारतीयों को भी बुरा लगा था.

क्या आप बताएंगे क्या वह आपकी समझदारी थी? जब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी

सलीम मलिक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय हार पर यह कहते हैं कि

भारतीय टीम ने मैच में पूरा प्रयास नहीं किया.

cricket123 22Scope News

क्या उनका यह बयान समझदारी वाला था? सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद और विश्व कप फाइनल से पहले पाकिस्तान के पीएम ने जो ट्वीट किया था वह क्या था? शोएब उसके बारे में भी तो बताएं. शोएब अख्तर आप यह भी बताएं कि इंडिया-साउथ अफ्रीका के मैच के बाद शाहिद अफरीदी ने जो यह कहा था कि आईसीसी को भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने की हड़बड़ी थी इसी वजह से बारिश के बाद मैच जल्दी शुरू किया गया. क्या यह समझदारी भरा बयान था?

cricket1234 22Scope News

जानिए शाहिद अफरीदी ने क्या कहा

शाहिद अफरीदी की बात आई है तो बता दूं कि मोहम्मद शमी के ‘करमा’ वाले ट्वीट के बाद अफरीदी एक उपदेशक के तौर पर सामने आए और उन्होंने कहा कि ‘हम लोग खेल के एंबेसडर हैं, रोल मॉडल हैं हमारी कोशिश होनी चाहिए कि यह सब खत्म होना चाहिए. हम एक दूसरे के पड़ोसी हैं. ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए जिससे लोगों के बीच नफरत फैले. अगर आप रिटायर्ड प्लेयर हो तब भी नहीं करना चाहिए आप करंट टीम से खेल रहे हो. अवॉयड करो इन सब चीजों को.’

शायद अफरीदी यह भूल गए जो यह बयान उन्होंने शमी के ट्वीट के बाद दिया है क्या पूर्व में उन्होंने अपनी कही गई इन बातों का कभी अनुसरण किया है? भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए अफरीदी जाने जाते हैं. अभी भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के मैच के बाद उन्होंने जिस तरह की बातें की वो एक पूर्व खिलाड़ी को करनी चाहिए?

लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि भारतीय टीम की हार आपके लिए खुशी लाए इससे बेहतर है कि आप अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश होना सीखें.

हर्ष भोगले से तो सीखें शोएब अख्तर

शोएब अख्तर को मोहम्मद शमी को जवाब देने के लिए जिस व्यक्ति के ट्वीट का सहारा लेना पड़ा वह व्यक्ति भी भारतीय है. और उस व्यक्ति हर्ष भोगले ने बिल्कुल क्रिकेट के अनुसार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की बॉलिंग की तारीफ की है. कम से कम शोएब अख्तर, हर्ष भोगले से तो सीखें कि क्रिकेट कमेंटेटर को किसी विषय पर कैसे बात रखनी चाहिए.

उपदेश देने से पहले उसे अपने ऊपर लागू करना सीखना हर पाकिस्तानी को सीखने की जरूरत है. नही तो शमी ने तो लिखा ही है its call Karma. और सभी जानते हैं karma Returns

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 11 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 11 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...