शपथ लेने के बाद अनंत सिंह ने कहा- मैं निर्दोष हूं, मुझे इंसाफ मिलेगा

पटना : बिहार विधानमंडल में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। आज यानी तीन फरवरी को सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन है। आज ही बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव दोपहर दो बजे बिहार बजट पेश करेंगे। मंगलवार को मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेने के लिए बेऊर जेल से सीधे विधानसभा भवन गए थे। इस दौरान उन्होंने विधायक पद की शपथ ली और फिर तुरंत जेल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। जिस दौरान अनंत सिंह विधानसभा पहुंचे थे उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य बड़े नेता सदन में मौजूद थे।

विधानसभा में अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के छुए पैर

बिहार में मोकामा से विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधानसभा में पैर छू रहे हैं। इस वीडियो में नीतीश कुमार उन्हें आशीर्वाद भी देते देखे जा सकते हैं। जिस वक्त अनंत सिंह मुख्यमंत्री का पैर छू रहे थे, उस दौरान बगल में सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। वीडियो में दोनों को बातचीत करते भी देखा जा सकता है। इस दौरान नीतीश कुमार ने उनका हाल पूछा। जिस पर उन्होंने कुछ जवाब भी दिया। इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। अनंत सिंह ने उनसे भी बात की।

MLA Anant Singh 1 22Scope News

अनंत सिंह ने कहा- मुझे न्याय मिलेगा, यह भी कहा कि विपक्षी क्या बोलेगा

विधानसभा से बाहर निकलने के दौरान अनंत सिंह ने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे न्याय मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी क्या बोलेगा, उसके बोलने के लिए कुछ बचा है? बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। जदयू विधायक पर चुनाव प्रचार के बीच दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। तब से ही वह जेल में हैं और मंगलवार को विधानसभा में शपथ के लिए पहुंचे थे।

MLA Anant Singh 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विधानसभा पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री से लिया पैर छूकर आशीर्वाद…

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...