Advertisment

Assembly Elections में तेजस्वी को मिलेंगी 8 सीटें, ललन सिंह से मिलने पहुंचे अनंत सिंह ने…

पटना: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं में किस मुद्दे पर बात हुई यह पता नहीं चल सका लेकिन केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जम कर हमला बोला।

अनंत सिंह ने तेजस्वी के एक बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास में अब अपराधी मुलाकात के लिए पहुंचते हैं साथ ही सीएम खुद उनके यहां जा कर मुलाकात करते हैं पर पलटवार करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि वे खुद अपराधी हैं। उनके पिता कितन दिन जेल में रहे कौन नहीं जनता है। वे खुद अपराधी हैं तो दूसरे को भी अपराधी कहते हैं। वहीं अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि वे कितना भी यात्रा कर लें, उन्हें चुनाव में मात्र 8 सीट मिलेगा।

बता दें कि बीते दिनों अनंत सिंह मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे जबकि बाढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम के बाद अनंत सिंह से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी साथ में मौजूद थे। वहीं अनंत सिंह घर से एके47 बरामदगी मामले में अभी हाल ही में जेल से बरी हो कर निकले हैं और चर्चा तेज है कि आगामी विधानसभा चुनाव वे खुद लड़ेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      CM के पास नहीं है जनता से मिलने का वक्त, वे तो…, तेजस्वी ने बढ़ते अपराध पर…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Assembly Elections Assembly Elections Assembly Elections

Assembly Elections

Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को नेमरा पहुंचेगा पूरा...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...