Bihar Budget Live : विधानसभा में उठा NEET छात्रा का मामला, महागठबंधन के MLA ने कर दी बड़ी मांग

पटना : बिहार विधानमंडल में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। आज यानी तीन फरवरी को सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन है। आज ही बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव दोपहर दो बजे बिहार बजट पेश करेंगे। इस बीच विधानसभा में नीट छात्रा का मामला उठाया गया। महागठबंधन के विधायक ने बड़ी मांग कर दी है।

सदन में NEET छात्रा कांड का मामला उठा

बिहार विधानसभा में नीट छात्रा की हत्या का मामला उठाया गया। काराकाट से सीपीआई माले के विधायक अरुण सिंह ने कहा कि पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल और परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में रेप और हत्या जैसी घटना हुई है। यह चिंताजनक है कि शुरू से ही पुलिस और प्रशासन का रूप ऐसे मामले में नकारात्मक रहा है। पुलिस-प्रशासन पर इस जघन्य अपराधों को दबाने और इसमें शामिल रसूखदार व्यक्तियों को बचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। व्यापक आंदोलन के बाद राज्य सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी पड़ी। न्याय की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए मात्र सीबीआई जांच की अनुशंसा पर्याप्त नहीं है। आवश्यक है कि यह जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी सीटिंग जज के निगरानी में कराई जाए। जांच के लिए निश्चित समय-सीमा भी तय हो।

Sadan 1 22Scope News

‘लॉ एंड ऑर्डर’ को लेकर विपक्ष का हंगामा

वहीं दूसरी ओर सदन शुरू होने से पहले विपक्ष ने बिहार में बिगड़ते ‘लॉ एंड ऑर्डर’ को लेकर विधानसभा के पोर्टिको में तख्ती लेकर हंगामा किया। राजद, कांग्रेस और वामदल के विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारा लगाया। उन्होंने पूछा कि कानून-व्यवस्था पर सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी चुप क्यों है?

Sadan 2 22Scope News

यह भी पढ़े : सदन में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया TRE-3 वाले शिक्षकों का कब होगा ट्रांसफर?…

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...