CM नीतीश ने कहा- संपूर्ण, समावेशी व विकास को बढ़ावा देने वाले इस बजट में सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल

पटना : बिहार विधानमंडल में आज यानी तीन फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह संपूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देनेवाला बजट है। इस साल बिहार का बजट तीन लाख 47 हजार करोड़ रुपए से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा- यह बजट हमारी सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट हमारी सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा। हमलोगों ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य में वित्तीय संसाधनों का उचित प्रबंधन कर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए दो लाख रुपए की सहायता हेतु भी प्रावधान किया गया है। राज्य में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

CM Sadan 1 22Scope News

बिहार बजट 2026-27 राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा – मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक परिवार को अवसर प्रदान करने, प्रत्येक युवा के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में हमारे प्रयास से हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान भी इस बजट में किए गए हैं। बिहार बजट 2026-27 राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

Buduget Ses 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार के अपने राजकोषीय संसाधनों के समुचित प्रबंधन से बिहार का विकास तीव्र गति से हो सकेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अपने राजकोषीय संसाधनों के समुचित प्रबंधन से बिहार का विकास तीव्र गति से हो सकेगा। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अगले कुछ वर्षों में बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।

CM Sadan 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Bihar Budget Live : वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश, बिजेंद्र यादव ने की CM नीतीश की तारीफ…

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...