बजट बढ़कर 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ पहुंचा, वित्त मंत्री बोले- बिहार को विकसित श्रेणी में लाना है लक्ष्य

बजट बढ़कर 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ पहुंचा, वित्त मंत्री बोले- बिहार को विकसित श्रेणी में लाना है लक्ष्य

पटना : बिहार के लिए आज यानी मंगलवार का दिन खास है। बिहार विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन नीतीश सरकार वर्ष 2026-2027 के लिए विधानसभा में अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अभी थोड़ी देर पहले विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। साथ ही वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। बिहार का बजट बढ़कर तीन लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाना लक्ष्य है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 3.17 लाख करोड़ था।

मुख्यमंत्री ईमान, ज्ञान, समान, विज्ञान, अरमान के संकल्प के साथ काम करते हैं – वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव बजट पेश किया। इससे पहले उन्होंने अपना भाषण दिया। उन्होंने कहा कि इस बार ‘संपन्न बिहार… समृद्ध बिहार’ की थीम पर बजट पेश किया गया है। बिहार ने मखाना बोर्ड की स्थापना की गई। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईमान, ज्ञान, समान, विज्ञान व अरमान के संकल्प के साथ काम करते हैं।

बिहार 14.9 प्रतिशत की दर से हो रहा आर्थिक विकास – वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार की आर्थिक विकास दर लगातार तेज हो रही है और आगामी वर्ष में इसके 14.9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। सात निश्चय 0.3 योजनाओं के माध्यम से बिहार को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। अबतक एक करोड़ 56 लाख महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए कार्य किया गया है। बजट में पांच नए एक्सप्रेसवे और सस्ते आवास के संकल्प को भी शामिल किया गया है। सबका साथ, सबका विकास की नीति के साथ आगे बढ़ते हुए इस वर्ष बिहार का बजट आकार बढ़कर तीन लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपए हो गया है।

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा- बिहार में कृषि और उद्योग पिछड़ रहे

बिहार की अर्थव्यवस्था 2024-25 में 13.1 प्रतिशत बढ़ी जो राष्ट्रीय औसत 9.8 प्रतिशत से ज्यादा है। फिर भी प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम है। रिपोर्ट कहती है कि सेवा क्षेत्र का योगदान 58 प्रतिशत है जबकि कृषि और उद्योग पिछड़ रहे हैं। सरकार ने शिक्षा पर 60,954 करोड़ और स्वास्थ्य पर 20,335 करोड़ का बजट रखा है, लेकिन जिलों की असमानता दूर करने के लिए लक्षित योजनाओं की जरूरत है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बाढ़ नियंत्रण और औद्योगिक निवेश से पिछड़े जिले उबर सकते हैं।

नए एक्सप्रेसवे, गरीबों को आवास नए बजट में और क्या क्या?

सात निश्चित तीन के संकल्प के साथ बिहार को विकसित राज्य में लाने का लक्ष्य रखा गया है। सात निश्चय-3 के संकल्प के साथ बिहार को देश के विकसित राज्यों में शामिल किया जाएगा। अब तक एक करोड़ छप्पन लाख महिलाओं बढ़ावा करने के लिए काम किया गया है। हाट विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्योग में 50 लाख करोड़ का निजी निवेश। चौथे कृषि रोड मैप में किसानों को बढ़ावा मिलेगा, पांच नए एक्सप्रेसवे, शहरों गरीबों को आवास। सबका सम्मान जीवन आसान करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। बिहार का बजट आकार कुछ वर्षों में काफी बढ़ा है। वर्ष 2026-27 में बजट की राशि तीन लाख 47 करोड़ से अधिक की है।

ये भी पढ़े :  बिहार में विपक्ष ने उठाया NEET छात्रा की मौत का मामला, पोर्टिको में विपक्षी सदस्यों ने इन मांगों के साथ किया जोरदार प्रदर्शन

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...