मुख्यमंत्री कन्या उत्थान और बालक-बालिका योजना के आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी

185
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान और बालक - बालिका योजना के आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान और बालक - बालिका योजना के आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी
Advertisment

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान और बालक – बालिका योजना के आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी

पटना :  मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले योग्य छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ देने के लिए 15 फरवरी तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। शिक्षा विभाग ने छुटे हुए पात्र लाभुकों से निर्धारित तिथि के अंदर मेधासॉफ्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया है। ताकि योजना का लाभ उन्हें प्रदान किया जा सके।

Advertisment

विदित हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले योग्य छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान और मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत राशि देती है। इसमें विभिन्न योजनाओं के लिए राज्य सरकार ने अलग-अलग राशि निर्धारित किया है।

पात्र लाभुकों को 15 फरवरी तक पोर्टल में लॉगिंग का निर्देश

बताया जाता है कि यह पोर्टल 15 अगस्त 2025 से खुला हुआ है, जिसमें सभी पात्र छात्र-छात्राओं की जिलावार और संस्थानवार विवरण अपलोड कर दिया गया है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि इसमें बहुत सारे पात्र लाभुकों ने इस पोर्टल पर लॉगिंग कर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले पात्र लाभुकों को 15 फरवरी के अंदर पोर्टल पर लॉगिंग करने का आदेश दिया है। विभाग ने कहा है कि निर्धारित तिथि तक उक्त पोर्टल पर लॉगिंग नहीं करने वाले लाभुक योजना से वंचित हो जाएंगे।

ये भी पढ़े :  बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट सिर्फ नारा नहीं— Budget 2026-27 में दिखा जमीन पर असर – संजय पासवान, मंत्री 

Advertisement