‘पेट्रोल सब्सिडी योजना’ के लिए पड़े 24 घंटे में 16 हजार आवेदन

जानें कैसे कर सकेंगे रजिस्टर

रांची : पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत राशनकार्ड धारियों के आवेदन आने लगे हैं. एप लांच होने के महज 24 घंटे में करीब 16 हजार लोगों ने आवेदन किया है. जिनके आवेदन को योजना के तहत स्वीकृत कर लिया गया है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 26 जनवरी को दुमका से योजना का शुभारंभ करेंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अथवा झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित गरीब लोगों को उनके दो-पहिया वाहन के लिए “पेट्रोल सब्सिडी योजना” के तहत लाभ देने हेतु “CM-SUPPORTS” एप लांच करने के साथ ही राशनकार्ड धारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आने लगी है.

petrol1 22Scope News

24 घटे में 16 हजार आवेदन

एप लांच होने के महज 24 घंटे के अंदर “पेट्रोल सब्सिडी योजना” के तहत करीब 16 हजार लोगों के आवेदन आये हैं. अभी तक बोकारो के 656, रांची के 544, लोहरदगा के 407, सरायकेला-खरसावां के 326, खूंटी के 289 आदि राशनकार्ड धारियों के आवेदन योजना के तहत स्वीकृत किया गया है.

इस पर करा सकते हैं निबंधन

मालूम हो कि CM-SUPPORTS एप या http://jsfss.jharkhand.gov.in में निबंधन कर राशन कार्ड धारियों को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 26 जनवरी से योजना के जरिये राशन कार्ड से आच्छादित लाभुकों को अपने दो-पहिया वाहन के लिए प्रति माह अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल के लिए प्रति लीटर 25 रूपये की सब्सिडी यानि 250 रूपये प्रतिमाह उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जायेगी. मुख्यमंत्री 26 जनवरी को दुमका से योजना का शुभारम्भ कर योजना की आहर्ता पूर्ण करने वाले लाभुकों को लाभान्वित करेंगे.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...