जेई से मारपीट के आरोप में दुलारे पंचायत के मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव गिरफ्तार
औरंगाबाद : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देव प्रखंड अंतर्गत दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव को ढिबरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंचायत में निर्माणाधीन अंबेडकर छात्रावास से जुड़ा हुआ है।
अंबेडकर छात्रावास के निर्माण कार्य के निरीक्षण को पहुँचे थे मुखिया
जानकारी के अनुसार अंबेडकर छात्रावास के निर्माण कार्य की देखरेख और निरीक्षण के लिए मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता और गड़बड़ी को लेकर शिकायत सामने आई।
जेई और मुखिया के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर (JE) और मुखिया के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में तू-तू मैं-मैं और फिर मारपीट में तब्दील हो गई। जेई ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर ढिबरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
जेई की शिकायत के आधार पर पहुँची पुलिस,मुखिया गिरफ्तार
जेई द्वारा मामले की शिकायत पुलिस में की गई जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और मुखिया की गिरफ्तारी हुई।
ये भी पढ़े : अब बुलेट प्रूफ रेंज रोवर गाड़ी से घूमेंगे CM नीतीश
रूपेश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


