Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना में विधायक जयराम महतो और मुखिया समर्थकों में विवाद, मारपीट में मुखिया पुत्र घायल

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और वंशावली तैयार कराने के आरोपी गणेश दास की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को बरवाअड्डा थाना परिसर में विवाद हो गया। डुमरी विधायक जयराम महतो के समर्थकों और मुखिया समर्थकों के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट होने की बात सामने आई है। घटना में मुखिया के पुत्र के घायल होने की सूचना है। गणेश दास जेएलकेएम के एससी मोर्चा के जिला सचिव बताए जा रहे हैं। मुखिया यशोदा देवी ने गांव के ही गणेश दास पर उनके फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर प्रमाण पत्र और वंशावली तैयार कराने का आरोप लगाया था।

फर्जी हस्ताक्षर मामले में दर्ज है केस

इस मामले में बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या 129/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गणेश दास को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनके थाना नहीं पहुंचने पर एसआई मीनू कुमारी नोटिस देने उनके घर गई थीं। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान गणेश दास और उनके परिजनों ने पुलिस के साथ विवाद किया तथा गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके बाद पुलिस गणेश दास को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

विधायक समर्थकों के पहुंचने के बाद बढ़ा विवाद

गणेश दास की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विधायक ने गणेश दास को गलत तरीके से गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी रवि कुमार समेत धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय और गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु कुमार राउत से सवाल किए। इस दौरान विधायक और पुलिस अधिकारियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक तीखी बहस हुई। विधायक समर्थकों की ओर से आरोप लगाया गया कि गणेश दास के साथ थाने में मारपीट की गई है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मुखिया समर्थकों के पहुंचने के बाद थाना परिसर में मारपीट

विधायक के थाना पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद मुखिया यशोदा देवी के समर्थक भी बड़ी संख्या में थाना पहुंच गए। बड़ापिछरी, कोरियाटांड़, कसियाटांड़ समेत पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग थाने पहुंचे। बताया जाता है कि मुखिया समर्थक थाना प्रभारी के चेंबर में पहुंच गए, जहां विधायक जयराम महतो के साथ उनकी नोकझोंक हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मुखिया समर्थकों को चेंबर से बाहर निकाला। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की बात सामने आई। घटना में मुखिया के पुत्र के घायल होने की सूचना है।

सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप

पुलिस ने गणेश दास के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का भी मामला दर्ज किया है। वहीं, यह आरोप भी सामने आया है कि विधायक जयराम महतो ने थाना प्रभारी रवि कुमार को फोन कर गणेश दास को छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि, विधायक या पुलिस की ओर से इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना परिसर में हुए विवाद और मारपीट को लेकर भी पुलिस घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: 13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट शुरू करने की तैयारी, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े इलाकों पर भी फोकस

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...