Ramgarh: Ramgarh जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक ला मैरिटल होटल के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें रामगढ़ नगर परिषद के चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। चूंकि रामगढ़ नगर परिषद का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है इसलिए पार्टी ने समान विचारधारा वाले प्रत्याशियों का समर्थन करने का निर्णय लिया।
कुसुम लता कुमारी को समर्थन करने का लिया गया निर्णय
बैठक में Ramgarh नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 29 ग्राम कोठार निवासी कुसुम लता कुमारी को समर्थन करने का निर्णय लिया है तथा सभी कार्यकर्ताओं को 4 /2 /26 को श्रीमती कुसुम लता कुमारी के नामांकन में पहुंचकर शामिल होने का आग्रह किया गया है।
बैठक में विधायक ममता देवी ही मौजूद
इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक ममता देवी, प्रदेश कांग्रेस के सी पी संतन,धर्मराज राम, रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश यादव, सुधीर मंगलेश, जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, पंकज प्रसाद तिवारी, संजय साव ,राजेंद्र नाथ चौधरी ,संतोष सोनी, जाकिर अख्तर, सागर महतो, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जोया परवीन, अनिता कुमारी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुलाम सरवर, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार,गुलाम सरवर, मनोज पुजहर ,टिंकू खान, आजाद सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
Highlights


