मुख्यमंत्री नीतीश पर चलने वाला है भाजपाई बुलडोजर-राजद

मुख्यमंत्री नीतीश पर चलने वाला है भाजपाई बुलडोजर-राजद

Patnaमुख्यमंत्री नीतीश पर चलने वाला है भाजपाई बुलडोजर-राजद-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदलकर भाजपा के द्वारा अपना मुख्यमंत्री का चेहरा सामने लाने की खबरों के बीच राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा ने बुलडोजर चलाने का प्लान तैयार कर लिया है. लेकिन भाजपा का यह प्लान अंजाम तक नहीं पहुंचने वाला है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इसका एहसास है.

उनके दिल में भी कई चिजें चल रही है. एक गाना है दिल के अरमां आंसुओं में बह गई. भाजपा का भी यही हाल होने वाला है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपदस्थ कर मुख्यमंत्री बनाने का भाजपा का यह प्लान सिर्फ आसुंओं में बहने वाला है.

बिहार में सिर्फ तेजस्वी मॉडल चलेगा.

बता दें कि कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में एक चर्चा आम है कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य सभा भेज कर या उप राष्ट्रपति या राष्ट्रपति बना कर बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. कई बार इसकी भी चर्चा की जा रही है कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्य सभा जाने के इच्छुक है.

लेकिन राज्य सभा जाने की खबरों को खंडन खुद नीतीश कुमार के द्वारा ही कर दिया गया है.

फिर भी बिहार की राजनीति इन मुद्दों को लेकर गर्म है.

रिपोर्ट- शक्ति 

Utpad Sipahi Exam 2023: उत्पाद सिपाही Paper Leak ठगी मामले में...

झारखंड हाईकोर्ट ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में पेपर लीक के नाम पर ठगी के आरोपी मुकेश कुमार उर्फ शेर सिंह को जमानत...

Jharkhand High Court: JPSC JSSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर...

 JPSC, CDPO, Food Safety Officer और JSSC CGL परीक्षा के विज्ञापन रद्द करने की अधिसूचना के खिलाफ याचिकाओं पर 15 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट...

Crime News: रांची में SUV सवार बदमाशों ने युवक का किया...

रांची के अरगोड़ा में SUV सवार छह बदमाशों ने हर्ष कुमार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नगड़ी से युवक को सकुशल बरामद कर...