Ramgarh में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की भट्ठियों को किया गया नष्ट

Ramgarh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगर पालिका सह उपायुक्त, Ramgarh फैज अक अहमद मुमताज द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर दिनांक – 05.02.2026 को सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर के निदेशानुसार उत्पाद विभाग रामगढ़ द्वारा रामगढ़ थाना अंतर्गत कांकेबार, गोसा, रानी बागी आदि जगहों में सघन एवं व्यापक उत्पाद छापामारी की गयी।

500 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ शराब बरामद

इस छापेमारी के दौरान कई अवैध शराब की भट्ठियों को विनिष्ट करते हुए करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। उक्त छापामारी अभियान में कांकेबार निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। उक्त छापामारी अभियान अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में अधीनस्थ उत्पाद बल एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक जवान के सहयोग से किया गया।

 

 

 

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...