बाढ़ पुलिस ने कुख्यात डकैत को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार

बाढ़ : बाढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से डकैती एवं एक अन्य डकैती कांड का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर लिया है। मुख्य अभियुक्त को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेखपुरा जिला के मेहुस थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद पासवान के पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई है जो कई डकैती के कांडों में पहले भी अभियुक्त रहा है। दो कांड इसके विरुद्ध बाढ़ थाना में ही दर्ज है। जिसमें 389/2024 और 450/2024 है। पहली घटना दयाचक की है जबकी दूसरी घटना नोनिया बाग की है। इसकी जानकारी एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने दी।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एक और कांड डकैती का ही निरसा थाना में दर्ज है – बाढ़ पुलिस

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एक और कांड डकैती का ही निरसा थाना में दर्ज है। इन सभी कांडों में इसकी तलाश की जा रही थी। अन्य अभियुक्तों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। दरअसल, बाढ़ के दयाचक और नोनिया बाग मोहल्ले में डकैती कांड को इसने 2024 में अंजाम दिया था। जिसके बाद से ही यह बदमाश फरार चल रहा था और विभिन्न राज्यों में छुप कर रह रहा था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक टीम गठित कर तमिलनाडु भेजा। क्योंकि इसके तमिलनाडु में रहने की सूचना प्राप्त हुई थी जहां से इसकी गिरफ्तारी हुई।

Barh Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दहेज के लिए गला घोंट कर हत्या…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Weather Update: सुबह कुहासा, अगले 3 दिनों में गिरेगा न्यूनतम...

 रांची में सुबह कुहासा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3...

Bihar MLC Election 2026: जन सुराज पर नकदी बांटने के आरोप,...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी...

Bihar Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, सुबह-रात...

Bihar Weather Update, पटना: बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पुरवा और पछुआ हवाओं के...