Advertisment

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी, कुख्यात रनजय ओमकार गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त कुमार रन्नजय ओंकार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश, भूमि कारोबार का विवाद और वर्चस्व की लड़ाई का मामला सामने आया है।

विगत 31 मई 2026 की रात नगर थाना क्षेत्र स्थित आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

विगत 31 मई 2026 की रात नगर थाना क्षेत्र स्थित आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पत्नी के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के अनुश्रवण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

Muz SSP 1 1 22Scope News

पुलिस ने मानवीय व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त कुमार रन्नजय ओंकार को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त कुमार रन्नजय ओंकार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी में जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भूमि कारोबार को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद, आपसी रंजिश और इलाके में वर्चस्व स्थापित करने की प्रतिस्पर्धा हत्या की मुख्य वजह बनी।

Muz SSP 2 22Scope News

जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक गोविंद व गिरफ्तार अभियुक्त के बीच एक फॉर्च्यूनर वाहन को लेकर भी विवाद था

जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक गोविंद शर्मा और गिरफ्तार अभियुक्त के बीच एक फॉर्च्यूनर वाहन को लेकर भी विवाद था। वाहन अभियुक्त के भाई के नाम पर पंजीकृत था, लेकिन उसका उपयोग गोविंद शर्मा कर रहे थे। वाहन को मृतक के नाम हस्तांतरित कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया था। पुलिस ने घटनास्थल के पास से फॉर्च्यूनर वाहन, मोबाइल फोन,नकदी, कारतूस और खोखे भी बरामद किए हैं।

Muz SSP 1 22Scope News

मृतक गोविंद व गिरफ्तार अभियुक्त दोनों पूर्व में कई चर्चित आपराधिक मामलों में सह-अभियुक्त रह चुके हैं – SSP कांतेश कुमार मिश्रा

वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गोविंद शर्मा और गिरफ्तार अभियुक्त दोनों पूर्व में कई चर्चित आपराधिक मामलों में सह-अभियुक्त रह चुके हैं। गोविंद शर्मा पर हत्या, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे, जबकि गिरफ्तार रन्नजय ओंकार का नाम भी हत्या और रंगदारी के मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसके पास से 30 जमीन के कागजात मिले हैं, जिसकी जांच कराई जाएगी।आवश्यक होने पर ईडी को सुपुर्द किया जाएगा।

यह भी पढ़े : तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2 स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...