व्यापारी के घर डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 9 बदमाश गिरफ्तार

नालंदा : सोहसराय थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने सोहडीह मोहल्ला में पिछले 10 जुलाई को व्यवसायी के घर हुए डकैती कांड का उद्वेदन करते हुए नौ बदमाशों को लूटी गई रुपए सोना चांदी के जेवरात, हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि सोहसराय थाना क्षेत्र सोहडीह मोहल्ला निवासी व्यवसायी अनिल कुमार के घर में 10 जुलाई की रात हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना का उद्वेदन करने के लिए बनाए गए टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना और उसके सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इन लोगों के पास से 8,80,000 रुपए, 179 ग्राम सोना, तीन किलो 700 ग्राम चांदी, डकैती में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, दो देशी कट्टा और 10 कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सोहसराय के अलावा बिहार थाना क्षेत्र में मुरौरा और अन्य थानों में भी डकैती की वारदातों को स्वीकार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में मुख्य सरगना झारखंड के धनबाद निवासी शंकर डोम उर्फ शंकर राम ,पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बेलथान निवासी गौतम कुमार सिंह , माधवपुर निवासी कुणाल कुमार यादव , नया टोला निवासी रोहित कुमार सिंह , बुढ़रा निवासी शक्ति कुमार, बालाकांत उर्फ छोटू, अथमलगोला थाना के अलीपुर गांव निवासी आकाश कुमार, बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक निवासी शंभू कुमार साह और गुलाब बाग निवासी सौरभ कुमार उर्फ बलराम कुमार शामिल है। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी नुरुल हक, सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, दारोगा विनोद कुमार, संजय राम, अलीम अंसारी, चंद्रशेखर कुमार,सोनू कुमार गुप्ता, मनीष कुमार व अन्य शामिल थे।

यह भी पढ़े : सुप्तावस्था में 5 महीने के दुधमुंहे बच्चे की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img