Ranchi: जेडी हाई स्ट्रीट के एमडी की बालकनी से गिरने से मौत, आत्महत्या या हादसा की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Ranchi: रांची के जाने माने व्यवसायी और प्रसिद्ध बिल्डर जेडी हाई स्ट्रीट के मैनेजिंग डायरेक्टर ने गुरुवार की देर रात बालकनी से कूदकर जान दे दी। अनुराग सरावगी ने अपने ब्लेयर अपार्टमेंट स्थित अपने आवास के छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। व्यवसायी की मौत से शहर में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अपार्टमेंट में अकेले थे अनुराग सरावगी

बताया जा रहा है आत्महत्या के वक्त अनुराग सरावगी घर में अकेले थे। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे एक रिश्तेदार से मिलने तमिलनाडु गए हुए थे। हालांकि उसी बिल्डिंग में अनुराग के मां-बाप फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद थे। रांची पुलिस के अनुसार, पुलिस को दिए गए बयान में घर की नौकरानी ने बताया कि अनुराग सरावगी जब घर पहुंचे तो काफी गुस्से में थे। फोन पर जोर-जोर से किसी से बात कर रहे थे।

फोन पर बातचीत के दौरान वह लगातार चिल्ला रहे थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि किसी गंभीर पारिवारिक या निजी विवाद को लेकर बाते हो रही थी। नौकरानी ने पुलिस को यह भी बताया कि तीन मंजिला मकान में फर्स्ट फ्लोर पर अनुराग सरावगी के माता-पिता रहते हैं। सेकंड फ्लोर अनुराग सरावगी का था, जहां वह अक्सर रहते थे। सेकंड फ्लोर का फ्लैट अंदर से बंद रहता था, जबकि बालकनी खुली रहती थी।

जहां वह सिगरेट और लाइटर लेकर बालकनी में चले गए। वहां फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान वह बालकनी से गिर गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद उनका मोबाइल फोन भी पूरी तरह चकनाचूर अवस्था में पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही चल सकेगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img