स्व. अजीत पवार का गयाजी में किया गया पिंडदान, उनके अस्थि को फल्गु नदी में किया गया प्रवाहित

गयाजी : पिछले दिनों महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की प्लेन क्रैश में हुई मौत के बाद आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिन राणा रणबीर सिंह के द्वारा उनके आत्मा की शांति के लिए गयाजी के विष्णुपद अस्तित्व घाट पर पिंडदान किया गया। साथ ही उनके अस्थि को फल्गु नदी में नदी में प्रवाहित किया गया। इस दौरान पार्टी से जुड़े कई नेता हुआ कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय सचिव राणा रणबीर सिंह ने कहा- हमलोग मुंबई से आए हैं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राणा रणबीर सिंह ने बताया कि हमलोग मुंबई से आए हैं। स्वर्गीय अजीत पवार के बड़े पुत्र व पत्नी ने कहा कि उनका अस्थि कलश और पिंडदान गयाजी में होना चाहिए यहां मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए हमलोग उनके अस्थि कलश को लेकर यहां आए हैं उनकी अकाल मृत्यु हुई है। ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उनके आत्मा को शांति प्रदान करें। वें महाराष्ट्र के छह बार उपमुख्यमंत्री रहे हैं। बिहार से भी काफी लगाव रहा करता था। जब भी बिहार आए हैं तो हमेशा बिहार के बारे में सोचते रहते थे। देश के प्रमुख नदियों में जो पूजनीय स्थल है वहां विसर्जन हुआ है। इसी क्रम में गया के फल्गु नदी में भी उनका अस्थि का विसर्जन किया है और पिंडदान किए हैं।

Late Ajit Pawar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : विमान क्रैश में अजीत पवार का निधन, महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग के वक्त हादसा, 5 की मौत

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...

Ramgarh CCL Firing News: CCL चेकपोस्ट पर फायरिंग के बाद हाई...

Ramgarh CCL Firing News: शनिवार सुबह-सुबह रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL सिरका चेकपोस्ट पर अपराधियों ने फायरिंग करके इलाके में दहशत फैला दी।...