Breaking: शरद पवार को मिला पार्टी का नया नाम, कल ही चुनाव आयोग से लगा था झटका

Desk. महाराष्ट्र की सियासी सरगर्मी के बीच शरद पवार को नयी पार्टी का नाम मिल गया है। उनकी पार्टी का नया नाम ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)- शरद चंद्र पवार’ होगा। बताया जा रहा है कि उनकी पार्टी के इस नये नाम पर चुनाव आयोग की मुहर लग गयी है। अब इसका इस्तेमाल वे चुनाव में कर सकते हैं।

शरद पवार ने नये नाम के लिए ये विकल्प दिये

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग से झटका मिलने के बाद शरद पवार ने पार्टी के नये नाम के लिए तीन विकल्प चुनाव आयोग को दिये थे। इसमें ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार’, ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार’ और ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदराव पवार’ शामिल था। वहीं शरद पवार ने चुनाव चिन्ह के लिए ‘चाय का कप’, ‘सूरजमुखी का फूल’ और ‘उगता हुआ सूरज’ विकल्प दिये हैं।

बता दें कि पिछले साल शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बगावत कर दी थी और एनसीपी के कई विधायकों के साथ भाजपा और शिवसेना के शिंदे गुट की सरकार में शामिल हो गया था। एनसीपी में बगाबत के बाद असली एनसीपी की लड़ाई शुरू हुई और मामला चुनाव आयोग के पास पहुंचा।

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

इस पर कल ही फैसला सुनाते हुए चुनाव आयोग ने अजित गुट के पक्ष में फैसला सुनाया था और अजित गुट को असली एनसीपी माना था। इस फैसले के साथ ही अजित पवार गुट को एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने का अधिकार मिल जाएगा।

शरद पवार को झटका

वहीं चुनाव आयोग के इस फैसले से शरद पवार को बड़ा सियासी झटका लगा था। बता दें कि एनसीपी का गठन शरद पवार ने ही कांग्रेस से अलग होकर किया था। अब उनके द्वारा गठित पार्टी ही उनसे अलग हो गयी।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...