व्हाट्सएप ग्रुप कॉल से मानसिक उत्पीड़न का आरोप, मुंबई में युवक की मौत, परिजनों ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

मोतिहारी : मुंबई में रहकर नौकरी कर रहे सौरभ मिश्रा की मौत के मामले में उनके परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सौरभ को व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के जरिए लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह लंबे समय से तनाव में था। इसी मानसिक दबाव के चलते उसकी मौत हो गई। यह आरोप सौरभ के पिता राजू मिश्रा ने लगाए हैं।

सौरभ मिश्रा मूल रूप से मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव का रहने वाला था

सौरभ मिश्रा मूल रूप से मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव का रहने वाला था। उसके पिता राजू मिश्रा ने बताया कि सौरभ का जन्म और शिक्षा नवी मुंबई में हुई थी। उसने पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में 2013 से 2015 के बीच एमबीए किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह हीरो कंपनी में कार्यरत था और मुंबई में रहकर नौकरी कर रहा था।

WhatsApp Group Call 11 22Scope News

सौरभ की शादी 16 अप्रैल 2021 को देव कृष्ण झा की बेटी पूजा से हुई थी

राजू मिश्रा के अनुसार, सौरभ की शादी 16 अप्रैल 2021 को मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर निवासी देव कृष्ण झा की बेटी पूजा से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही दांपत्य जीवन में तनाव शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी पूजा अधिक समय तक सौरभ के साथ नहीं रहती थी और बार-बार मायके चली जाती थी। बाद में पत्नी और उसके परिजन सौरभ पर दबाव बनाने लगे।

माता-पिता व दोनों भाई मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के माध्यम से सौरभ को धमकाते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे – परिजन

परिजनों का आरोप है कि पूजा, उसके माता-पिता और दोनों भाई मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के माध्यम से सौरभ को धमकाते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसे बार-बार बर्बाद करने की धमकी दी जाती थी। इसी बीच पूजा की ओर से पटना के रूपसपुर थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया, जिसके कारण सौरभ को कई बार मुंबई से पटना आना-जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर वह नियमित रूप से भरण-पोषण की राशि भी दे रहा था।

WhatsApp Group Call 22Scope News

सौरभ के पिता ने कहा- एक फरवरी को वे गांव से मुंबई लौट रहे थे

सौरभ के पिता ने बताया कि एक फरवरी को वे गांव से मुंबई लौट रहे थे। उस दिन शाम और रात में सौरभ से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद संपर्क नहीं हो पाया। बाद में परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिस को सूचना दी गई और जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही गई है, जिसमें पूरे घटनाक्रम का उल्लेख बताया जा रहा है।

सौरभ की दादी जयकला देवी और चाचा पप्पू मिश्रा ने भी न्याय की मांग की है

इधर, सौरभ की दादी जयकला देवी और चाचा पप्पू मिश्रा ने भी न्याय की मांग की है। दादी ने कानून में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि उनके पोते के साथ अन्याय हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : गुमटी व छोटी दुकानों से सूखे नशा बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद SP के निर्देश पर प्रशिक्षु IPS ने की छापेमारी, कई तस्कर फरार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...