Nagar Nikay चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया गाइडलाइन, 1 लाख 99 हजार से अधिक ले जाने पर होगी कार्रवाई…

Jharkhand: Nagar Nikay चुनाव कराने को लेकर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम का गठन कर लिया गया है.चुनाव के मद्देनजर पैसा लेकर चलने पर भी जिला प्रशासन की निगरानी रहेगी. जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन ने मिडिया को बताया कि 1 लाख 99 हजार रु से अधिक राशि लेकर चलने पर संबंधित व्यक्ति को उसके स्रोत व किस कार्य में उपयोग होगा, इसकी वास्तविक जानकारी देनी होगी।‌ वहीं 10 लाख से अधिक नगद राशि मिलने पर आयकर विभाग को सूचित किया जाएगा। चुनाव में सभी सुविधाओं के साथ हर बूथ मॉडल बूथ होगा। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर आमजन कंप्लेंट मॉनिटरिंग सेल के साथ-साथ प्रेक्षकों से शिकायत कर सकते हैं। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 158 सामान्य, 648 संवेदनशील एवं 168 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है। जबकि चिरकुंडा नगर परिषद में 40 सामान्य एवं दो संवेदनशील मतदान केंद्र है।

सोशल मीडिया पर रखी जाएगी नजर

हर मतदान केंद्र पर पुलिस पदाधिकारी रहेंगे। अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। चुनाव के दौरान क्विक रिस्पांस टीम भ्रमणशील रहेगी। इसके अलावा एक रशिंग पार्टी भी रहेगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24 घंटे कार्यरत है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हर सामग्री पर नजर रहेगी। उन्होंने मीडिया से फेक न्यूज़, भ्रामक न्यूज़, पक्षपातपूर्ण न्यूज, आपसी सौहार्द और विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाली न्यूज सामग्री से परहेज करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि जिले में 1016 लाइसेंसी शस्त्र है। इसमें से 189 ने अपने शस्त्र जमा कर दिए हैं। जबकि लाइसेंस धारी शस्त्र धारकों को 15 फरवरी तक अपने शस्त्र नजदीकी थाना में जमा कराना अनिवार्य है। उसके एक्सेंप्शन के लिए प्रशासन को आवेदन देना है। वैसे शस्त्रधारी जो अपने शस्त्र जमा भी नहीं कराते और आवेदन भी नहीं देते, उनका लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

23 फरवरी को बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स से मतदान सामग्री डिस्पैच की जाएगी

Nagar Nikay मतदान के दिन 23 फरवरी को बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स से मतदान सामग्री डिस्पैच की जाएगी। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद धनबाद पॉलिटेक्निक में मतदान सामग्री रिसीव की जाएगी। 27 फरवरी को पॉलिटेक्निक में ही मतों की गिनती की जाएगी। मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 6000 से अधिक मानवबल तथा 180 बस सहित 500 से अधिक वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग भी एक्टिव कर लिया गया है। पिछले चुनाव में जहां मतदान प्रतिशत कम रहा वैसे क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास जिला प्रशासन करेगा।

 

 

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...