एनसीईआरटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती। जानें योग्यता, शुल्क और चयन प्रक्रिया।
NCERT Recruitment 2026 रांची: राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान National Council of Educational Research and Training ने विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उच्च शिक्षा और शोध क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अवसर मानी जा रही है।
NCERT Recruitment 2026: पदवार शैक्षणिक योग्यता
प्रोफेसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास पीएचडी डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। साथ ही कम से कम 10 वर्ष का शिक्षण या शोध अनुभव होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में समकक्ष स्तर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।
एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी डिग्री के साथ बेहतर शैक्षणिक रिकॉर्ड आवश्यक है। मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 8 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है। इसके अलावा University Grants Commission या Council of Scientific and Industrial Research द्वारा आयोजित नेट, एसएलईटी या सेट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
डिप्टी लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी या इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री, कम से कम 8 वर्ष का अनुभव और संबंधित विषय में पीएचडी अनिवार्य है।
असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी या इंफॉर्मेशन साइंस में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है। साथ ही यूजीसी नियमों के अनुसार नेट, एसएलईटी या सेट या पीएचडी की योग्यता तथा लाइब्रेरी कंप्यूटराइजेशन का ज्ञान होना चाहिए।
Key Highlights
एनसीईआरटी में प्रोफेसर से लेकर लाइब्रेरियन तक कई पदों पर भर्ती
प्रोफेसर पद के लिए 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नेट या समकक्ष परीक्षा जरूरी
सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क
चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर
NCERT Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क रखा गया है।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। रिक्तियों अनुभाग में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक कर स्वयं को रजिस्टर करें और लॉग इन करें। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
NCERT Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
Highlights







