मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में BJP समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को मिला लोजपा का पूर्ण समर्थन

Palamu: झारखंड में नगर निगम चुनाव को लेकर अब सभी प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में लग गए हैं। सभी प्रत्याशियों को सिंबल का आवंटन कर दिया गया है। पलामू में भी निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच BJP की समर्थित उम्मीदवार अरुणा शंकर के पक्ष में समर्थन का कारवां बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के दाऊदनगर विधानसभा के लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पलामू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से अपने समर्थन की घोषणा की।

डॉ. प्रकाश चंद्र ने समर्थन की घोषणा की

समर्थन की घोषणा करते हुए विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि मेदिनीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए एक विजनरी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो एनडीए समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के रूप में क्षेत्र को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अरुणा शंकर भारी मतों से विजयी होंगी

प्रत्याशी अरुणा शंकर के प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मेदिनीनगर नगर निगम की भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन नावाटोली में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष सह निगम चुनाव प्रभारी भानु प्रताप शाही, बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह चुनाव प्रभारी मनोज सिंह, विधायक आलोक चौरसिया, श्याम नारायण दुबे व जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने संयुक्त रूप से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया।

इस दौरान भानु प्रताप शाही ने कहा कि पूरे झारखंड में 48 स्थान पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी मैदान में हैं। मेदिनीनगर निगम की प्रत्याशी अरुणा शंकर समेत सभी के सभी प्रत्याशी बड़ी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में SDG के लिए बनेगा अलग...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को सरकारी योजनाओं और बजट निर्माण प्रक्रिया से प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा...

 Bihar Jharkhand MOU: सोन नदी जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता, बिहार-झारखंड...

 बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर 25 वर्षों से लंबित विवाद पर MOU हुआ। समझौते से इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना...

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...