शंकर टी स्टोर सहित दर्जनों दुकानों में नगर निगम का छापा

छपरा : छपरा के शंकर टी स्टोर सहित दर्जनों दुकानों में नगर निगम का छापा पड़ा। चार से पांच किउंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त हुआ और जुर्माना भी लगाया गया। छपरा नगर निगम के सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से बंद कराने के लिए नगर प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। नगर आयुक्त सुमित कुमार के आदेश पर नगर निगम अब पूरी तरह से सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए प्रतिदिन गठित टीम के माध्यम से शहर के सभी दुकानों मे छापेमारी किया जा रहा है। आज मुनिसिपल चौक से होते हुए मौना चौक तक उसके बाद फिर मौना साढ़ा तक छापेमारी किया गया।

शहर के लोगों को अवगत बार-बार कराया जाने के वावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। जो थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल एवं बेचने वालो को दंड एवं सामान जब्त कर लिया जा रहा हैं। साथ ही चेतावनी दे दी जा रही है कि दुबारा पकड़े जाने पर आपको दुगना राशि दंड लगाया जाएगा। उप नगर आयुक्त के नेतृत्व मे छापेमारी करके 10 हजार दो सौ रुपया वसूला गया। लगभग पांच किउंटल प्लास्टिक जब्त किया गया।

छापेमारी दल में नीरज कुमार झा, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं आपसिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सुमित कुमार, संजीव कुमार मिश्रा, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, पृथ्वी राय, नसीम आरिफ, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अभिनव कुमार, नितेश चौहान, शुभम, कंचन यादव, सुमित राय और चन्दन कुमार सिंह इत्यादि थे। शहर के थोक एवं खुदरा विक्रेता अब बहुत कम सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे है। कुछ दिनों में शहर अब पूर्ण रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित हो जाएगा।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Road Issue: आखिर परसुडीह-गदरा सड़क पर क्यों गरमाई सियासत? दुलाल...

Jamshedpur Road Issue: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दुलल भुइयां ने परसुडीह-गादरा-गोविंदपुर सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी की कड़ी आलोचना...

स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के...

पटना : राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य...

Dr Megha Rani World Record: दुनिया की सबसे तेज हिंदी हस्तलेखन...

Dr Megha Rani World Record Ranchi: सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने हिंदी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मेघा रानी से उनके...