मुख्यमंत्री ने मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रथम तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल, डायरेक्टर चेम्बर, वर्क स्टेशन आदि का जायजा लिया। इसके पश्चात् चतुर्थ तल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने वहां उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया- मत्स्य निदेशालय अन्तर्गत इस मत्स्य विकास भवन का निर्माण कराया गया है

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मत्स्य निदेशालय अन्तर्गत इस मत्स्य विकास भवन का निर्माण कराया गया है। यहां राज्य के सभी 38 जिलों के किसानों को वैज्ञानिक और उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस नए भवन में एक साथ 120 किसानों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इस मत्स्य विकास भवन के प्रांगण में प्रशिक्षकों के आवासन हेतु छात्रावास का निर्माण भी कराया गया है। 54.39 करोड़ रुपए की लागत से 2.43 एकड़ में बना यह अत्याधुनिक मत्स्य विकास भवन, मछली पालन अनुसंधान केंद्र और आधुनिक प्रयोगशालाओं से सुसज्जित है। इस भवन में मत्स्य प्रक्षेत्र के विकास के संदर्भ में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्य किए जाएंगे।

CM Matsya Vikas Bhawan 1 22Scope News

CM Matsya Vikas Bhawan 2 22Scope News

यथाशीघ्र मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को इस नवनिर्मित मत्स्य विकास भवन में स्थानांतरित करें – CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यथाशीघ्र मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को इस नवनिर्मित मत्स्य विकास भवन में स्थानांतरित करें। इस भवन के प्रत्येक तल पर सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त ऊंचाई की रेलिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। इस भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि मत्स्य पालकों को इसका लाभमिले और बिहार मात्स्यिकी के क्षेत्र में प्रगति करे। राज्य सरकार द्वारा कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए हर जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। कृषि रोड मैप के लागू होने से सब्जी, दूध, अंडा, मांस, फल सहित अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ा है, जिससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है।

CM Matsya Vikas Bhawan 3 22Scope News

CM Matsya Vikas Bhawan 4 22Scope News

 

बिहार को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में हरसंभव कोशिश की जा रही है – नीतीश कुमार

बिहार को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में हरसंभव कोशिश की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, मत्स्य निदेशक तुषार सिंग्ला, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Matsya Vikas Bhawan 5 22Scope News

यह भी पढ़े : बख्तियारपुर-ताजपुर मुख्य गंगा पुल प्रगति की समीक्षा, सचिव ने तेज गति से कार्य करने के दिए निर्देश…

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...