एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ Simdega के इस किसान का नाम, जानें क्यों?

Simdega: झारखंड के एक छोटे से किसान ने अपनी मेहनत से अपना, अपने परिवार के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया है। जलडेगा के किसान राजेंद्र काशी ने ऐसा काम कर दिया कि उनका नाम एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।

1 हल्दी के पौधे से 15 किलोग्राम हल्दी का किया उत्पादन

दरअसल Simdega जिला के जलडेगा प्रखंड अंतर्गत टिनगीना गांव के किसान राजेंद्र काशी ने अपनी बुद्धि  और मेहनत का इस्तेमाल कर एक ही हल्दी के पौधे से लगभग 15 किलोग्राम हल्दी का उत्पादन कर दिया। राजेंद्र काशी की इश अनोखी उपलब्धि को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं उसके द्वारा विकसित की गई हल्दी की नई किस्म का नाम ‘राजेंद्र’ रखा गया है।

एक साल की मेहनत लाई रंग

राजेंद्र ने इस हल्दी के उत्पादन के लिए लगभग एक वर्ष तक निरंतर परिश्रम, धैर्य और नवीन प्रयोगों के बाद तैयार की है। इस विशेष हल्दी को सिमडेगा में आयोजित कृषि विकास मेला सह उद्यान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनी के दौरान उनकी हल्दी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ये उत्पादन के क्षेत्र में नई क्रांति है

वहीं, किसान राजेंद्र काशी को कुल 11 अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए गए। विशेषज्ञों के अनुसार, इस किस्म के उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दोनों ही अत्यंत उत्कृष्ट हैं। माना जा रहा है कि यह किस्म भविष्य में किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है और हल्दी उत्पादन के क्षेत्र में नई क्रांति ला सकती है।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...