कोडरमा मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में धीमी प्रगति पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जतायी नाराजगी

कोडरमा मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में धीमी प्रगति पर अन्नपूर्णा देवी ने जतायी नाराजगी

Kodermaकोडरमा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की धीमी प्रगति पर कोडरमा सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नाराजगी जतायी है.

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

बता दें कि इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी, जबकि वर्ष 2019 से इसका निर्माण कार्य शुरु किया गया, लेकिन इन तीन वर्षों में महज 20 फीसद ही काम पूरा किया जा सका.

इसी को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी देवी ने अपनी नाराजगी जतायी है.

इसके पहले उपायुक्त आदित्य रंजन ने निर्माण कार्य की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त किया था और इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के साथ पत्राचार भी किया था.

जबकि निर्माण कार्य में लगी कंपनी सिंपलेक्स ने  निर्माण कार्य में देरी की वजह कोरोना को बताया है. कंपनी का कहना है कि कोरोना काल में बंद निर्माण गतिविधियों को देखते हुए कंपनी को 550 दिनों का समय विस्तार मिला है. अब पूरी क्षमता के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा पर इसे पूरा कर लिया जाएगा.

अब निर्माण कार्य में तेजी लाने का दावा किया है. गौरतलब है कि शिलान्यास के समय भवन निर्माण के लिए समय सीमा 2022 तय की गयी थी. यहां 100 सीट वाले मेडिकल कॉलेज के अलावे 300 बेड की क्षमता का अस्पताल का निर्माण की योजना है.

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...