Koderma : बेहतर रिजल्ट के लिए लिया जा रहा प्री बोर्ड एग्जाम

Koderma : बेहतर रिजल्ट के लिए लिया जा रहा प्री बोर्ड एग्जाम

कोडरमा : बेहतर रिजल्ट के लिए लिया जा रहा प्री बोर्ड एग्जाम- मैट्रिक और इंटर की परीक्षा से पहले विद्यार्थियों का सही ढंग से मूल्यांकन हो सके और जिले का रिजल्ट शत-प्रतिशत हो. इसी मद्देनजर कोडरमा में प्री बोर्ड एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है. उपायुक्त आदित्य रंजन की पहल पर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का प्री बोर्ड टेस्ट लिया जा रहा है, ताकि छात्रों कमी को दूर किया जा सके.

Deputy Commissioner Aditya Ranjan 22Scope News

जिस तरह से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की जाती है उसी तर्ज पर कोडरमा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्री बोर्ड एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है. कोडरमा में मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट राज्य में सबसे बेहतर हो सके इसके लिए उपायुक्त आदित्य रंजन की पहल पर परीक्षा की तैयारियां हो सके. इसलिए प्री बोर्ड एग्जाम लिया जा रहा है.

प्री बोर्ड से बेहतर होगा रिजल्ट

मैट्रिक और इंटर के एग्जाम के तर्ज पर ओएमआर शीट, शिक्षकों के निगरानी में एग्जाम देने का प्रेशर, किस सवाल के जवाब में ज्यादा समय लग रहा है उसका मूल्यांकन जैसी समस्याओं का समाधान बोर्ड एग्जाम से पहले ही प्री बोर्ड टेस्ट के जरिए किया जा रहा है और इससे छात्राएं खुश नजर आ रही है. छात्राओं ने इसके लिए जिला प्रशासन की सराहना की. छात्रा ने कहा कि इस प्री बोर्ड टेस्ट के बाद मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में गलती की संभावनाएं कम हो जाएगी और उनका रिजल्ट बेहतर होगा.

21000 बच्चे ले रहे हिस्सा

कोडरमा में तकरीबन 21000 बच्चे इस प्री बोर्ड टेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं. सभी स्कूलों में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की जा रही है. निश्चित तौर से इस प्री बोर्ड एग्जाम से विद्यार्थियों का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ रहा है. वहीं बोर्ड और इंटर के एग्जाम में होने वाले तनाव को कम किया जा रहा है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Koderma : बेहतर रिजल्ट के लिए लिया जा रहा प्री बोर्ड एग्जाम

संशोधित रिजल्ट जारी होने से छात्रों का एक बड़ा वर्ग नाराज

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...