Hit and Run: गृह प्रवेश से लौट रहे लोगों को Thar ने रौंदा, युवक की मौत, पांच घायल

 Hit and Run: रांची के चुटिया रेलवे कॉलोनी में तेज रफ्तार थार ने गृह प्रवेश से लौट रहे लोगों को कुचला। धर्मेंद्र कुमार की मौत, पांच गंभीर घायल।


 Hit and Run रांची: राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे स्टेशन कृष्णापुरी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थार गाड़ी ने कार्यक्रम से बाहर निकल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में हटिया सिंहमोड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में अन्नपूर्णा नायडू, कुणाल नायडू, संदीप महतो, प्रशांत गौरव और अमित सिंह शामिल हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया।

 Hit and Run:भोजन के बाद बाहर निकले लोगों को कुचला

जानकारी के अनुसार गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल लोग भोजन करने के बाद बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान स्टेशन कृष्णापुरी की दिशा से आ रही तेज रफ्तार थार ने अचानक भीड़ को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक पांच लोगों को धक्का मारने के बाद डोरंडा की ओर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही चुटिया पुलिस और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।


Key Highlights

• चुटिया रेलवे कॉलोनी में रात 11 बजे हुआ हादसा

• तेज रफ्तार थार ने गृह प्रवेश से लौट रहे लोगों को रौंदा

• धर्मेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत

• पांच लोग गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक

• सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की तलाश जारी


 Hit and Run:अस्पताल में हंगामा, एक की हालत गंभीर

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्नपूर्णा नायडू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। रेफरल को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में इलाज की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

 Hit and Run:स्कूटी से गुजर रहे थे टीसी अन्नपूर्णा और उनका पुत्र

बताया गया कि रेलवे में टीसी के पद पर कार्यरत अन्नपूर्णा नायडू अपने 22 वर्षीय पुत्र कुणाल नायडू के साथ स्कूटी से वहां से गुजर रही थीं। आयोजन स्थल के पास सड़क किनारे पंडाल लगाया गया था और कई लोग सड़क पर खड़े थे। उसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने सभी को चपेट में ले लिया।

अन्नपूर्णा नायडू के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि कुणाल नायडू का पैर टूट गया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Saffrn

Trending News

Ranchi Gas Crisis: बैकलॉग घटा फिर भी संकट बरकरार, 10-20 दिन...

 रांची में रसोई गैस संकट जारी, बैकलॉग 15 हजार कम होने के बावजूद 30-35 हजार उपभोक्ता प्रभावित, कई एजेंसियों में 10-20 दिन की देरी।Ranchi...

Jharkhand Treasury Scam: बोकारो-हजारीबाग वेतन घोटाले में 30 करोड़ की निकासी,...

 झारखंड के बोकारो और हजारीबाग वेतन घोटाले में बड़ा खुलासा, 30 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी, ट्रेजरी अफसरों की भूमिका पर जांच तेज।Jharkhand...

Ranchi Scam: पशुपालन विभाग में 2.94 करोड़ की अवैध निकासी, अकाउंटेंट...

 रांची के कांके स्थित पशुपालन संस्थान में 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा, जांच रिपोर्ट में दो कर्मियों पर गबन का आरोप,...

Jharkhand Cabinet Meeting: 34 दिनों बाद आज पहली बैठक, वित्त आयोग...

 झारखंड में 15 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 34 दिनों बाद हो रही पहली बैठक में वित्त आयोग के...

Jharkhand Scholarship Scheme: अनाथ और दिव्यांग छात्रों की Tuition Fees देगी...

 झारखंड सरकार 2026-27 सत्र से अनाथ व दिव्यांग छात्रों की ट्यूशन फीस देगी, वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 1 मई से शुरू, जानें पात्रता और नियम।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img